(www.arya-tv.com) मेरठ के लिसाड़ी गेट कैंची बनाने का ग्राइंडर फटने से कारीगर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
दिल्ली साड़ी गेट थाना क्षेत्र माजिद नगर निवासी चंद पुत्र अकबर तारापुरी स्थित इफ्तखार के कारखाने में कैंची बनाने का काम करता है। शुक्रवार रात्रि करीब 1:00 बजे कैचियों पर धार लगाने के दौरान ग्रेंडर का पत्थर फट गया। जिसके कारण चंद गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान कारखाने में भगदड़ मच गई मामले की जानकारी मिलने पर लिसाड़ी गेट पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल चांद को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
गंभीर रूप से घायल होने के कारण चांद को लिया गया है वेंटिलेटर पर
मामले की जानकारी मिलने पर चांद के परिवार वाले भी घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना के बारे में जानकारी मिलने पर हाहाकार मच गया। किसी तरह पुलिस ने घायल चांद के परिवार वालों को समझाकर शांत किया। वहीं घायल चांद की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि गंभीर रूप से घायल होने के कारण चांद को वेंटिलेटर पर लिया गया है।
थाना प्रभारी लिसाड़ी गेट संजय वर्मा का कहना है कि मामले में अभी किसी प्रकार की तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।