कंगना रनोट की स्पाई-एक्शन फ़िल्म धाकड़ में अर्जुन रामपाल एक ख़ूंखार विलेन के रूप में आयेंगे नजर

Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) कंगना रनोट की स्पाई-एक्शन फ़िल्म धाकड़ में अर्जुन रामपाल एक ख़ूंखार विलेन का किरदार निभा रहे हैं। मंगलवार को उनका लुक रिवील किया गया, जिसमें अर्जुन काफ़ी डैशिंग मगर डेंजरस दिख रहे हैं। अर्जुन ने अपना लुक सोशल मीडिया में शेयर किया है। 

अर्जुन एक मर्सिनरी जैसे लुक में हैं। तांबई चेहरा, आंखों पर काला चश्मा और हाथों में बंदूक थामे अर्जुन वाकई किलर लग रहे हैं। तस्वीर के साथ अर्जुन ने लिखा- बूम। बुराई को एक नया नाम मिल गया- रूद्रवीर। एक प्रतिनायक, जो ख़तरनाक, क़ातिल और उतना ही शांत है। धाकड़ इसी साल एक अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। अर्जुन काफ़ी अर्से बाद किसी फ़िल्म में नेगेटिव रोल में दिखेंगे। शाह रुख़ ख़ान की फ़िल्म ओम शांति ओम और उसके बाद 2011 में आयी रा.वन में उन्होंने मुख्य विलेन का किरदार निभाया था।

धाकड़ एक हाई ओक्टेन एक्शन फ़िल्म है, जिसमें कंगना स्पाई एजेंट अग्नि के किरदार में हैं। इस फ़िल्म का निर्देशन रज़नीश राज़ी घई कर रहे हैं। कंगना इसे बॉलीवुड की पहले नायिका-प्रधान एक्शन फ़िल्म कह रही हैं। द फैमिली मैन 2 में मनोज बाजपेयी के जोड़ीदर बनने वाले कलाकार शारिब हाशमी भी धाकड़ टीम का हिस्सा बन गये हैं। शारिब ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा- अपने मित्र रज़नीश की डेब्यू फ़िल्म का हिस्सा बनकर ख़ुश हूं। इसके साथ शारिब ने कंगना का लुक पोस्टर शेयर किया।