कंपनी ने हमेशा के लिए बंद किया ओरिजनल होमपॉड, कंपनी इसके मिनी मॉडल पर करेगी फोकस

Technology

(www.arya-tv.com)एपल अपने पहले स्मार्ट स्पीकर होमपॉड को हमेशा के लिए बंद कर दिया है। कंपनी ने इसे चार साल पहले लॉन्च किया था। इस फुल साइज स्पीकर की जगह अब कंपनी के नए होमपॉड मिनी ने ले ली है। कंपनी ने टेकक्रंच को बताया कि वह अब होमपॉड मिनी पर फोकस करना चाहते हैं। इसे मार्केट में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी वजह से ओरिजनल होमपॉड को बंद किया।

एपल केयर सर्विस मिलती रहेगी
एपल ने कहा, “हम होमपॉड मिनी पर फोकस कर रहे हैं। अपने ओरिजनल होमपॉड को बंद कर रहे हैं। हालांकि, इसकी आखिरी सप्लाई एपल ऑनलाइन स्टोर, एपल रिटेल स्टोर्स और एपल के ऑथराइज्ड रिलेसल के जरिए की जाएगी। सभी होमपॉड ग्राहकों को सॉफ्टवेयर अपडेट और एपल केयर सर्विस मिलती रहेगी।”

19,990 रुपए है इसकी कीमत
होमपॉड का भारतीय बाजार में पिछले साल मई में 19,990 रुपए कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। ये स्पीकर इंडियन इंग्लिश सीरी वॉइस को सपोर्ट करता है। साथ ही इसमें हाई ऑडियो साउंड भी दिया है। यूजर इस स्पीकर पर एपल म्यूजिक के साथ 60 मिलियन (6 करोड़) गाने सुन सकते हैं।

मिनी का हिट होना भी एक कारण
एपल का होमपॉड मिनी की सेलिंग हिट रही है। व्हाइट और स्पेस ग्रे कलर कॉम्बिनेशन वाले इस डिवाइस की कीमत 9,990 रुपए है। इस स्पीकर से म्यूजिक के साथ हैड्स फ्री कॉलिंग भी कर सकते हैं। ये पर्सनल लिविंग सजेनश भी देता है। एपल टीवी के साउंड को लाउड करता है। वहीं, इसे मैक के साथ भी कनेक्ट कर सकते हैं।

एपल के पहले भी कई प्रोडक्ट फेल हुए

  • आइपॉड हाइ-फाई : आइपॉड हाइ-फाई एक पोर्टेबल म्यूजिक प्लेयर था। हालांकि, खराब साउंड क्वालिटी के चलते ये फ्लॉप रहा।
  • पिपिन : ये एक गेम कंसोल था। वहीं एपल का पहला गेमिंग प्रोडक्ट था। इसकी सिर्फ 42000 यूनिट्स ही बिक पाई थीं।
  • एपल 3 : एपल 2 की सफलता के बाद कंपनी ने इसे लेकर आई, लेकिन डिजाइन के चलते ये फ्लॉप रहा। इसकी 14000 यूनिट्स वापस मंगवानी पड़ी थीं।
  • न्यूटन पीडीए : 1987 में बनाया गया न्यूटन पीडीए 11 साल तक चलन में रहा। हालांकि, इसका इस्तेमाल करने वाले यूजर्स की संख्या काफी कम थी।