Bareilly: हिस्ट्रीशीटर कन्हैया गुलाटी पर एक और रिपोर्ट, 60 लोगों से करोड़ों की ठगी

# ## Lucknow

बाराबंकी के 60 लोगों को कन्हैया गुलाटी ने करोड़ों रुपये की चपत लगा दी। अब पैसे वापस मांगने पर वह वहाटसप कॉल पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस से शिकायत करने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब कोर्ट के आदेश पर बारादरी पुलिस ने कैनविज कंपनी के मालिक कन्हैया गुलाटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।जिला बाराबंकी के थाना कोतवाली के सत्यप्रेमी नगर निवासी ब्रह्मस्वरूप ने बताया कि उसने कैनविज कंपनी के मालिक कन्हैया गुलाटी के कहने पर 11 लाख 17 हजार रुपये का निवेश किया था। उसके साथ 59 अन्य लोगों ने भी कंपनी में करोड़ों रुपये निवेश किए थे। आरोप है कि पैसा लेने के बाद कन्हैया गुलाटी भूमिगत हो गया।

अब वह वहाटसप कॉल पर पैसे मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसने बारादरी पुलिस और एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। अब कोर्ट के आदेश पर बारादरी पुलिस ने कैनविज कंपनी के मालिक कन्हैया गुलाटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।