पति परिवार को बचाने में लगी हुई एक संस्था 16 वां स्थापना दिवस लखनऊ में

Lucknow
  • विपुल लखनवी ब्यूरो प्रमुख पश्चिमी भारत

लखनऊ। aryatv.com । लखनऊ स्थित अखिल भारतीय स्तर पर कार्यरत पति परिवार कल्याण समिति, एक ऐसी संस्था जिसकी स्थापना सन 2007 में लखनऊ में हुई थी। जिसका उद्देश्य भारतीय परिवेक्ष्य में बिखरते परिवारों को एकजुट करने का प्रयास था। प्रस्तावित अध्यक्ष इंद्रजीत अरोरा के अनुसार संस्था का उद्देश्य : भारतीय संयुक्त परिवार की संस्कृति की पुनर्स्थापना करना है। संस्था ने संकल्प लिया है कि: आदर्श भारतीय संयुक्त परिवार की व्यवस्था को बचाना है। लिंगभेद महिला कानून का दुरुपयोग रोकना है। असंस्कारी बहू से बुजुर्गों के सम्मान की रक्षा करना है और झूठे पारिवारिक मुकदमों में मानसिक रूप से पति परिवार को मजबूत करना है जिससे उन्हें आत्महत्या करने से बचाया जा सके।

आरंभ में इसका नाम और इसका काम परिवारों में पुरुषों पर होने वाले अत्याचार को बचाने और संघर्ष करने हेतु सीमित होता था। समय के साथ इसकी आवश्यकता महसूस हुई कि आज पति-पत्नी के बिखराव के कारण बच्चों के जीवन पर गहरा और गलत प्रभाव पड़ जाता है जो राष्ट्रीय निर्माण में अथवा सामाजिक रूप से किसी भी दृष्टि से सराहनीय नहीं हो सकता। अनेको कानून को परिवर्तित करने हेतु संघर्ष करनेवाली, स्त्री और पुरुष को समान रूप से समाज में और संविधान में स्थान दिलाने हेतु संघर्षरत यह संस्थि पूरे भारत में एक अनूठी संस्था है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि वास्तव में महिलाओं से ज्यादा दोगुनी संख्या में विवाहित पुरुष आत्महत्या कर रहे हैं राष्ट्रीय अपराध अनुसंधान ब्यूरो भारत सरकार के सन 2012 तक के आंकड़े इस बात के प्रत्यक्ष प्रमाण हैं। इस तरह से परिवार के मुखिया अर्थात पति के आत्महत्या करने से पूरा परिवार बिखर जाता है पति-पत्नी में छोटी-छोटी बातों पर विवाद होता है किंतु बदले की भावना से लोग महिला कानून का दुरुपयोग करते हैं हमारा उद्देश्य इन्हीं कानूनों के दुरुपयोग को रोकना तथा परिवारों को काउंसलिंग करके टूटने से बचाना है।

इस संस्था का 16वां स्थापना दिवस लखनऊ शहर में जानकीपुरम विस्तार के एकेटीयू और सीडीआरआई चौरई के निकट सीतापुर रोड पर 30 सितंबर 2023 को सायंकाल 5:00 बजे से 8:00 बजे तक मनाया जाएगा।