(www.arya-tv.com) भोजपुरी के सुपरस्टार अभिनेता दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी स्टार आम्रपाली दुबे ने अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड को विश करते हुए एक प्यारा वीडियो साझा किया है।
वीडियो साझा करते हुए आम्रपाली दुबे ने कैप्शन में लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक मेरा सब कुछ दिनेश लाल यादव।’ दिनेश लाल यादव इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में शुमार हैं। भोजपुरी सिनेमा में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की ऑन-स्क्रीन जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आती है। दोनों ने एक साथ कई हिट फिल्में दी हैं।
मालूम हो कि 2008 में मुख्य अभिनेता के तौर पर पहली फिल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला’ के हिट होने के बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा है। इस फिल्म के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री की शीर्ष अभिनेत्रियों के साथ अलग अलग फिल्मों में रोमांस करते रहे निरहुआ की मोस्ट फेवरिट हीरोइन रही हैं आम्रपाली दुबे के साथ बनी।