शाह ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, ​क्या फिर से लग सकता है लॉकडाउन?

# ## National

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मरीजों ने राज्य व केंद्र सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह सर्वदलीय बैठक कर रहे हैं। इसमें आप, कांग्रेस समेत सभी दलों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।

बैठक में सभी दलों के प्रतिनिधियों से कोरोना को लेकर सुझाव मांगे जाएंगे। कांग्रेस लगातार पहले भी कहती रही है कि ज्यादा से ज्यादा टेस्ट कराए जाएं। कांग्रेस ये भी कहती रही है कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मौत पर परिवार को मुआवजा दिया जाना चाहिए। सरकारी अस्पताल और प्राइवेट अस्पतालों को भी मैनेज करना है। दिल्ली में प्राइवेट अस्पतालों में जमकर धांधली हो रही है। उनकी मनमानी को रोकने के लिए क्या किया जा सकता है। क्या फिर से लॉकडाउन लगाया जा सकता है। इन सब विषयों पर आज चर्चा हो रही है।

आपको बता दें कि दिल्ली में 24 घंटे में 56 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। दिल्ली में 40 हजार के पार कोरोना के केस हो चुके हैं।