यूपी: राममय सजावट के साथ तैयार हुआ आगरा, चौराहों पर दिखाई गई रामायण; 12 स्थानों पर प्रसारण

# ## Agra Zone

(www.arya-tv.com)अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में सोमवार से शहर के 12 प्रमुख चौराहों पर रामानंद सागर का रामायण धारावाहिक दिखाया जाने लगा। इसके लिए एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। लोग शाम छह से आठ बजे तक (22 जनवरी तक) प्रतिदिन देख सकेंगे। 20 जनवरी से श्रीराम बरातों का सिलसिला शुरू होगा, जिससे पूरे शहर को राममय बना देने की तैयारी है। 21 जनवरी को सुबह से शाम तक शहर से देहात तक 40 से ज्यादा श्रीराम बरातें निकाली जाएंगीं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने एक जनवरी से अक्षत वितरण कर श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की धूम शुरू कर दी थी। अब तक 12 लाख से ज्यादा घरों में अयोध्या से आए पूजित अक्षत पहुंचाए जा चुके हैं। जिले में 250 से ज्यादा स्वयंसेवकों की टोलियों ने अक्षत वितरण किया है। अभी यह क्रम जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को शहर के 12 चौराहों पर लगीं एलईडी स्क्रीन पर रामायण का प्रसारण भी शुरू हो गया।

मंदिरों में कथाएं आज से
मंदिरों में श्रीराम कथाएं 16 जनवरी से शुरू हो जाएंगीं। सुंदरकांड के पाठ भी होंगे। कुछ जगह चल भी रहे हैं। मंदिरों में फूल बंगला, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मनमोहन निरंकारी ने बताया कि संघ की ओर से 20 जनवरी को श्री रामलीला कमेटी के सहयोग से श्रीराम बरात निकाली जाएगी। 21 को पूरे शहर में संघ के अलग-अलग नगरों में राम शोभायात्राओं को निकाला जाएगा। हर गली और चौराहे पर श्रीराम के नाम की गूंज होगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को निर्देशित कर दिया गया है। समाज के लोग भी इन शोभायात्राओं में अपना सहयोग दे रहे हैं।