कुछ देर बाद बुलंदशहर आ रही हैं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा, देखे क्या इंतजाम

# ## Meerut Zone

बुलंदशहर (www.arya-tv.com) कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा आज रविवार को बुलंदशहर आ रही हैं। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अनूपशहर के डीपीबीएस महाविद्यालय में प्रियंका वाड्रा का कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के तहत सैकड़ों पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए तैनात कर दिए गए हैं। महाविद्यालय में आमजन का आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया है। प्रियंका वाड्रा आज 12 से 1:00 के मध्य आएंगी। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान रखा जा रहा है। यहां पर बड़ी संख्‍या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है।

देंगी यूपी जीत का मंत्र

इस पहले शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने अनूपशहर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। रविवार को होने वाली बैठक में केवल पदाधिकारी व वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। प्रियंका वाड्रा की समीक्षा बैठक डीपीबीएस महाविद्यालय अनूपशहर के मैदान में होगी।

मैदान में बड़ा स्टेज बनाया गया है। बैठक में प्रियंका वाड्रा वेस्ट यूपी के 14 जनपदों के पदाधिकारियों को आगामी विस चुनाव में जीत का मंत्र देंगी। वहीं स्थानीय कांग्रेस दिग्गजों के अनुसार प्रियंका वाड़ा दिल्ली से वाया गाजियाबाद होते हुए सिकंद्रराबाद पहुंचेंगी। जहां से जिले का फोर्स उन्हें रिसीव करेगा और अपनी सुरक्षा में भूड चौराहा, शिकारपुर बाइपास रोड, स्याना अड्डा से होते हुए अनूपशहर प्रस्थान करेंगी। इस दौरान प्रत्येक चौराहे पर पुलिस तैनात रहेगी। प्रशासन ने इसके पूरी तैयार कर ली है।