भारत में Ban होने के बाद TikTok बना नंबर ऐप, जानें कैसे बढ़े इतने यूजर्स

Technology

(www.arya-tv.com) भारत और चीन सीमा विवाद के बाद इस चीनी वीडियो ऐप को देश में बैन (Chinese App Ban) कर दिया गया है। इसके बावजूद इस चीनी ऐप ने गूगल (Google) और फेसबुक (Facebook) जैसी बड़ी कंपनियों को कड़ी टक्कर दी है।

पूरी दुनिया में TikTok ने 2020 में में 540 मिलियन डॉलर कमाए हैं। भारत में बैन (Ban in India) होने के बावजूद पूरी दुनिया में 85 करोड़ बार TikTok को डाउनलोड किया गया। वहीं 60 करोड़ लोगों ने WhatsApp डाउनलोड किया। 2020 में 54 करोड़ बार फेसबुक (Facebook) को डाउनलोड किया गया।

टेक साइट businessinsider के मुताबिक डेटिंग ऐप टिंडर (Dating App Tinder) दूसरा सबसे ज्यादा पॉपुलर ऐप रहा है। वर्ष 2020 में टिंडर को कुल 513 मिलियन डॉलर की आमदनी हुई है। Apptopia की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार वीडियो ऐप YouTube ने पिछले साल 478 मिलियन डॉलर कमाए। वहीं OTT प्लेटफॉर्म Disney+ ने 314 मिलियन डॉलर की कमाई की।