सड़क पर मेक आउट करते पकड़े गए थे आदित्य रॉय कपूर

Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) आदित्य रॉय कपूर नेहा धूपिया के चैट शो पर पहुंचे और उन्होंने कई मजेदार खुलासे कर डाले। रीसेंटली रणवीर सिंह की गर्लफ्रेंड चुराने पर उनका रिऐक्शन सुर्खियों में था। इस चैट शो पर उन्होंने यह भी बताया कि वह पब्लिक में मेक आउट (रोमांस) करते पकड़े जा चुके हैं।

आदित्य से चैट शो में पूछा गया था कि वह पब्लिक में किसी लड़की के साथ मेक आउट करते पकड़े जाना पसंद करेंगे या यूरिन करते? इस पर उन्होंने जवाब दिया कि वह दोनों काम करते पकड़े जा चुके हैं।

पब्लिक में टॉइलट करने के बारे में उन्होंने कहा था, पब्लिक में ऐसा करना चुनूंगा तो गलत मेसेज जाएगा। इसलिए पब्लिक में मेकआउट करते पकड़ा जाना ठीक है। बाद में उन्होंने बताया कि वह दोनों काम करते पकड़े जा चुके हैं।

आदित्य ने रणवीर की गर्लफ्रेंड चुराने वाले मामले पर भी जवाब दिया था। उन्होंने कहा कि रणवीर ने मुझे गर्लफ्रेंड चुराने वाला बताया था, यह बात बिल्कुल गलत है। आदित्य ने बताया कि रणवीर और उनकी गर्लफ्रेंड के ब्रेकअप के 8 महीने के बाद उनकी गर्लफ्रेंड को डेट करना शुरू किया था।