(www.aryatv.com) टीवी इंडस्ट्री से एक बुरी और दर्दनाक खबर सामने आई है। ‘क्राइम पेट्रोल’ एक्टर की 35 साल में मौत, एक्टर की मौत से टीवी इंडस्ट्री सदमे में है। एक्टर की को-एक्ट्रेस ने उनकी मौत की पुष्टि की है। रियलिटी शो ‘दादागिरी 2’ जीतने वाले एक्टर नितिन चौहान की मौत हो गई है। मशहूर टेलीविजन अभिनेता नितिन चौहान का गुरुवार को मुंबई में निधन हुआ। 35 साल की उम्र में एक्टर ने आखिरी सांस ली है। नितिन चौहान टीवी के कई शोज का हिस्सा रहे थे। ‘स्प्लिट्सविला 5’, ‘जिंदगी डॉट कॉम’, ‘क्राइम पेट्रोल’ और ‘फ्रेंड्स’ जैसे टीवी शोज से उन्हें घर-घर में पहचान मिली। लोग समझ नहीं पा रहे कि अचानक एक्टर ये सब कैसे हुआ।
आखिरी बार इस शो में आए नजर
नितिन चौहान अलीगढ़, यूपी के रहने वाले थे। उनका परिवार आज भी अलीगढ़ में ही रहता है। नितिन की आखिरी ऑन-स्क्रीन उपस्थिति 2022 में सब टीवी के एक डेली सोप हुई थी। ‘तेरा यार हूं मैं’ में वो नजर आया करते थे। उस शो में उन्हें काफी ज्यादा पसंद भी किया गया था, लेकिन इसके बाद से उन्हें कोई खास काम नहीं मिल सका। शो के उनके सह-कलाकार सुदीप साहिर और सायंतनी घोष ने उनके निधन की पुष्टि की है। नितिन की सह-कलाकार विभूति ठाकुर ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर के उनके निधन की जानकारी दी है।