सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत

# ## Lucknow
सरोजनी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे 40 वर्षीय ललित चौधरी को तेज रफ्तार वैगनआर कार ने जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल ललित को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
हादसा अमौसी औद्योगिक क्षेत्र (नादरगंज) में बद्री नगर पुलिया के आगे रात करीब 11 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार वैगनआर कार ने स्कूटी में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ललित चौधरी सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल ललित को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से हालत गंभीर देखते हुए उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।