(www.arya-tv.com) उन्नाव सीमा के बेहटा मुजावर थाना क्षे्त्र के पास आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आज गुरुवार सुबह चुनाव प्रचार से लौटते समय आम आदमी पार्टी के विधायक की कार अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। कार में सवार 6 लोगों में से 5 लोगों को चोट आई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए औरास सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
चुनाव प्रचार में गोरखपुर गए हुए थे
पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है। दिल्ली क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी पुत्र अभयानंद निवासी चांदनी चौक मॉडल टाउन दिल्ली अपने पांच अन्य साथियों के साथ चुनाव प्रचार में गोरखपुर गए हुए थे। जहां प्रचार थमने के बाद वह आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे से दिल्ली लौट रहे थे।
अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे पलट गई कार
बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के गांव धोलोव के निकट उनकी कार अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे पलट गई। घटना की जानकारी पर यूपीडा की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। कार में सवार विधायक समेत पांच साथियों को बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां विधायक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। साथ में मौजूद अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं।