बांद्रा में प्रवासी मजदूरों को भड़काने का आरोप, जानें कौन है विनय दुबे

# ## National UP

आर्य टीवी डेस्क। मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों को गुमराह कर इकट्ठा करने के आरोपी विनय दुबे को अरेस्ट कर लिया गया है। विनय को मुंबई पुलिस ने एरोली क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। विनय ने मुंबई के कुर्ला में 18 अप्रैल को प्रवासी मजदूरों की ओर से देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन करने की धमकी दी थी। उसके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें से एक वीडियो में उसने कहा है कि उसने प्रवासी मजदूरों के लिए 40 बसों का इंतजाम किया है।

विनय चला रहा था कैंपेन
पुलिस ने अनुसार आरोपी विनय दुबे ‘चलो घर की ओर’ कैंपेन चला रहा था। उसने अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किए गए पोस्ट में इसी बात का जिक्र किया है। साथ ही अपनी एक टीम के बांद्रा में होने की बात कही है। एक पोस्ट में उसने 18 अप्रैल तक ट्रेनें शुरू नहीं होने पर देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी तक दी है। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने करीब एक हजार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

कौन है विनय दुबे
विनय खुद को नवी मुंबई का रहने वाला बता रहा है। उसने खुद को उद्यमी और सामाजिक कार्यकर्ता बताया है। फेसबुक पर विनय ने कई पोस्ट शेयर किए हैं। वह मजदूरों को नि:शुल्क रूप से उनके मूल घरों तक पहुंचाने के लिए 40 बसों के इन्तजाम की बात कर रहा है। वह कह रहा है कि हमने राज्य सरकारों से इसकी अनुमति मांगी परंतु अभी तक नहीं मिली है। वीडियो पोस्ट में इसी तरह की कई बातें विनय ने साझा की हैं। विनय के इस वीडियो को हजारों लोगों ने शेयर किया है।

YouTube player