- भाजपा उत्तर प्रदेश किसान मोर्चा में प्रदेश पदाधिकारी बने अभय सिंह

(www.arya-tv.com)किसान मोर्चा भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व भाजपा संगठन महामंत्री सुनील बंसल की अनुमति से अभय सिंह को प्रदेश प्रमुख ( शोध विभाग) भाजपा किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश का दायित्व दिया । अभय सिंह कृषि विज्ञान केंद्र सीतापुर के chairman हैं उन्होंने भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा की वो अपनी पूरी क्षमता से मिले दायित्य को निभाएँगे तथा प्राथमिकता पर किसानों की समस्याओं का निवारण करवाएँगे जिससे 2022 में पुनः किसानों के पूर्ण सहयोग से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आते ही किसानों के लिए अन्य योजनाओं को आरम्भ किया जा सके।
- कौन हैं अभय सिंह
अभय सिंह सौम्य स्वभाव के व्यक्ति हैं। यह मूलत:रायबरेली के रहने वाले हैं। श्री सिंह ने अभी हाल में ही सितम्बर माह 2020 में आर.एस.एस.प्रमुख मोहन भागवत जी का कार्यक्रम सफलता पूर्वक करवाया था। जिसकी चर्चा दूर—दूर तक हुई थी। इनकी पढ़ाई की बात करें तो लविवि से पीजी और वकालत की डिग्री हासिल करने के बाद प्रदेश के सीतापुर में इकलौता कृषि विज्ञान केंद्र खोल कर किसानों के हित में लगातार कार्य करते आ रहे हैं। इसके साथ ही समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार 25 वर्षों से विभिन्न कार्यक्रमों के जिरिए सेवा कर रहे हैं। इनके पिता श्री के.जी.सिंह पेशे से आर्टिस्ट रहे हैं। श्री सिंह ने उस समय हिन्दू महासभा जुड़े थे तब (श्री गोरक्षनाथ मंदिर) पीठाधीश्वर महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की फोटो अपने हाथों से बना कर उस मंदिर में दी थी।
- 2022 में पुन: बनेगी भाजपा की सरकार: अभय सिंह
अभय सिंह ने साफ कहा कि प्रदेश के किसानों ने जिस तरह वर्ष 2017 में भारी मतों से जिता कर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनवायी। उसी तरह 22 में भी पूर्ण बहुमत की सरकार आयेगी। श्री सिंह कहा कि उ.प्र.सरकार ने प्रदेश का जो विकास किया है वह देश में मॉडल के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों के हित में माननीय योगी जी द्वारा जो कार्य किये गये हैं वह बहुत ही सराहनीय रहे हैं। गांव किसानों के बीच में सरकार के कार्य की लगातार प्रशंसा हुई है।