- लिंक एक्सप्रेसवे के प्रस्तावित मार्ग में संशोधन से सैकड़ों परिवारों को राहत, जनसंवाद में उमड़ा आभार
लखनऊ, सरोजनीनगर। 51 किलोमीटर लंबे ग्रीनफील्ड लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे के प्रस्तावित मार्ग में संशोधन के बाद आज़ाद विहार कॉलोनी के 250 से अधिक मकानों को सुरक्षित रखे जाने के निर्णय पर क्षेत्रीय नागरिकों ने सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। कानपुर रोड स्थित कॉलोनी में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता कर इसे “जनभावनाओं के सम्मान और संवेदनशील नेतृत्व की जीत” बताया।
प्रदेश सरकार द्वारा लगभग ₹5,000 करोड़ की लागत से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने हेतु 51 किलोमीटर लंबे लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण प्रस्तावित है। प्रारंभिक रूप से यह मार्ग आज़ाद विहार कॉलोनी से होकर गुजरना था, जिससे सैकड़ों परिवारों के आशियाने प्रभावित होने की आशंका थी। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने नागरिकों की समस्या को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष प्रमुखता से उठाया। शासन स्तर पर विचार-विमर्श के बाद मार्ग में संशोधन का निर्णय लिया गया, जिससे कॉलोनी सुरक्षित रह सकी।
जनसंवाद कार्यक्रम रॉयल गेस्ट हाउस, आज़ाद विहार कॉलोनी (निकट दरोगा खेड़ा, कानपुर रोड) में आयोजित हुआ, जिसमें विकास कार्यों और क्षेत्रीय योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा,
“सरोजनीनगर का सतत विकास और जन-जन की सुरक्षा मेरा सर्वोच्च दायित्व है। विकास तभी सार्थक है जब वह जनता के विश्वास के साथ आगे बढ़े।”
उन्होंने बताया कि यह लिंक एक्सप्रेसवे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 294 किमी बिंदु से प्रारंभ होकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 06 किमी बिंदु तक जुड़ेगा, जिससे प्रदेश में तीव्र संपर्क, निवेश और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम में बंथरा टाउन एरिया में ₹43 करोड़ की लागत से विकास कार्यों की स्वीकृति पर भी नागरिकों ने आभार जताया। विधायक ने राज्य राजधानी क्षेत्र (SCR) की विस्तारित योजना, ₹9.12 लाख करोड़ के बजट, ₹34,000 करोड़ PWD आवंटन और प्रदेश में प्रतिदिन 11 किमी सड़क निर्माण का उल्लेख करते हुए विकास की रूपरेखा प्रस्तुत की।
प्रमुख उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक
कार्यक्रम में वीरेन्द्र तिवारी, शिवकुमार तिवारी, राजेश चौहान, शंकरी सिंह, सुनील रावत (ब्लॉक प्रमुख), रंजीत रावत (नगर पंचायत बंथरा), अरुण के. गुप्ता “बाबा”, सभासद एवं कार्यक्रम आयोजक अतुल शुक्ला, रामाशंकर त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष विवेक राजपूत, मंडल अध्यक्ष के.के. श्रीवास्तव, पार्षद लवकुश रावत, पार्षद के.एन. सिंह, सभासद हुकुम सिंह, सभासद आशीष कुमार, सुजीत सिंह दऊवा, आनंद अवस्थी, बच्चा बाजपेई, अतुल बाजपेई (कवि), कृपा शंकर शुक्ला, राजेश त्रिपाठी, डॉ. अखिलेश सिंह, अरशद अहमद, वीरेन्द्र सिंह, पप्पन सिंह, राजेश यादव, कार्यक्रम संचालन डॉ. बिशप सीट, राकेश सिंह बबलू, पप्पू पांडेय, शिवेन्द्र प्रताप सिंह, राम विलास रावत, तेज नारायण दीक्षित, सोनू माली, पवन मिश्रा, गंगा राम भारती, मनीष शुक्ला, करुणा सारस्वत, अनीता रावत, अपर्णा भारती, हेमावती सिंह, बीना श्रीवास्तव, किरण गुप्ता, रेखा राजपूत, रीना सिंह, रेनू सिंह, आभा अवस्थी, आयान, प्रीतम सिंह, पीसीएस ऑफिसर संजय यादव, नीरज तिवारी, प्रभाकर शुक्ला समेत बड़ी संख्या में भाजपा परिवार के समर्पित कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं सरोजनीनगर परिवार की जनता उपस्थित रही।
कार्यक्रम के अंत में नागरिकों ने एक स्वर में कहा कि यह निर्णय “जनप्रतिनिधि और जनता के विश्वासपूर्ण संबंध” का जीवंत उदाहरण है, जहां विकास के साथ जनभावनाओं का भी सम्मान किया गया।
