विशेष प्रगाढ़ मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने महानगर क्षेत्र के 12 से अधिक बूथों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नेताओं ने तुलसी कन्या इंटर कॉलेज, लक्ष्मण बाल विद्या मंदिर, मधूसूदन विद्या मंदिर और ग्राम पंचायत अंजना के बूथों का भ्रमण किया।
इस दौरान बीएलए-दो, बूथ अध्यक्षों और अन्य कार्यकर्ताओं से पुनरीक्षण अभियान की प्रगति जानी। विधायक ने कहा कि कार्यकर्ता को घर-घर संपर्क कर मतदाताओं को जागरूक करें। 16 दिसम्बर से शुरू होने वाले विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा की। कहा कि इस चरण में एक भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करना बूथ समिति की जिम्मेदारी है। कहा कि बूथ स्तर के पदाधिकारी हर घर तक पहुंच बनाएं और मतदाता सूची की शुद्धता पर विशेष ध्यान दें। भ्रमण के दौरान संजय शुक्ला, मुकेश तिवारी, विनय जायसवाल, विनोद श्रीवास्तव आदि थे।
