कैंसर..!!! चिकित्सा विज्ञान…नई खोज..नई उम्मीद..

# ## Technology
एक नया शोध हो रहा है और एक ऐसी MRI तकनीक से बिना किसी ऑपरेशन के कैंसर को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। सिडनी में डॉक्टर एक बहुत ही आधुनिक कैंसर इलाज का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसे MRI-guided cryoablation कहते हैं।
यह कैसे काम करता है?
MRI की लाइव तस्वीरों की मदद से एक बहुत पतली सुई सीधे ट्यूमर तक पहुँचाई जाती है। फिर उस ट्यूमर को अंदर से बहुत ज़्यादा ठंडा करके जमा दिया जाता है। इस प्रकिया में ना तो कोई बडा चीरा लगता और ना ही कोई टांका लगाया जाता है। अस्तपाल में भी नहीं रखा जाता है। मरीज उसी दिन इलाज करवाकर घर चला जाता है।
न दर्द, न निशान।
यह तकनीक इतनी सटीक है कि सिर्फ ट्यूमर को नष्ट करती है और आसपास के स्वस्थ ऊतकों को नुकसान नहीं पहुँचाती। जो लोग सर्जरी के लिए बहुत कमजोर हैं, ज्यादा उम्र के हैं, या जिनका ट्यूमर खतरनाक जगह पर है — उनके लिए यह इलाज नई ज़िंदगी का मौका हो सकता है।
रोचक बात ये भी है कि यह सुई टिश्यू को –40°C या उससे भी ज्यादा ठंडा कर सकती है, जिससे कैंसर कोशिकाएँ फट जाती हैं, लेकिन बाकी शरीर सुरक्षित रहता है।
सच्चाई ये है कि बड़ी खोजें बड़े ऑपरेशन से नहीं होतीं —बल्कि समझदारी और ठंडी तकनीक से होती हैं।