प्रगति भारत महोत्सव में कवि सम्मेलन आयोजित किया गया

Lucknow
  • प्रगति भारत महोत्सव में कवि सम्मेलन आयोजित किया गया

प्रगति भारत महोत्सव 2024 नित्य नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। महोत्सव के पंचम दिवस पर कवि सम्मेलन सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां,लोक नृत्य एवं गायन के कार्यक्रम कलाकारों द्वारा बखूबी प्रस्तुत किए गए।
प्रगति भारत महोत्सव 2024 में देश के कोने-कोने से स्टॉल एवं उत्तर प्रदेश सरकार के नाबार्ड के स्टालों पर महोत्सव में आए हुए लोगों ने खूब खरीदारी की। कालीन क्रोकरी के समान दीपावली के सजावट के समान घर में सजाने की एक से एक वस्तुएं हर तरह के कपड़ों की वैरायटी महोत्सव को एक अलग रूप दे रही है। प्रगति भारत महोत्सव 2024 का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एवं उपाध्यक्ष एनबी सिंह ने दीप प्रचलित करके किया।
सांस्कृतिक संध्यामें आशा फाउंडेशन के द्वारा निर्देशक अनुराधा के नेतृत्व में गणेश स्तुति कनिष्क माही, कृष्ण स्तुति माही अनुष्का देवी स्तुति माय अनुष्का राजस्थानी डांस काशवी अस्थान घूमर और डांडिया कनिष्क द्वारा प्रस्तुत किया गया। ध्वनि फाउंडेशन द्वारा रिचा तिवारी के नेतृत्व में शिव स्तुति गरिमा राम आएंगे दिव्या पंजाबी डांस गुनगुन मनमोहिनी इशिका तथा गायन निशि निगम मल्लिका शुक्ला प्रदीप द्वारा प्रस्तुत किया गया। महोत्सव में इस बार फूड स्टालों तथा झूलों पर आए हुए दर्शकों ने खूब मस्ती की तथा सेल्फी पॉइंट का मजा लिया दर्शक पूरी मौज मस्ती में नजर आ रहे हैं । प्रगति भारत महोत्सव 2024 में शुभ दीपावली एवं धनतेरस से संबंधित सभी सामान बहुत ही उचित मूल्य पर उपलब्ध हैं। लोग इसमें खूब रुचि लेकर खरीदारी कर रहे हैं। करुणा साहित्यिक सांस्कृतिक संस्थान के द्वारा प्रगति भारत महोत्सव 2024 के मंच से प्रस्तुति दी गई। अध्यक्ष कृपा शंकर श्रीवास्तव, महेश, नेहा, रश्मि, राम प्रकाश, अनिल किशोर

श्याम किशोर जैसे प्रसिद्ध कवियों ने अपनी कविता के माध्यम से खूब तालियां बटोरी। कवि सम्मेलन की संचालिका श्रीमती सरोज रही।
प्रगति भारत महोत्सव 2024 में प्रतिदिन योग डॉक्टरों द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जा रहा है। महोत्सव के पांचवें दिन एचआरटी चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा आयोजित निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया। लगभग 400 से ज्यादा लोगों ने अपने आंखों की जांच कराई। जरूरतमंद लोगों को निशुल्क चश्मा भी दिया गया। डॉ. प्रीति पांडे,डॉ. श्याम गुप्ता, डॉ. शेख, मिस पूनम, मिस रीना, मिस शिवांशी की टीम ने इस शिवर को आयोजित करने में अपना योगदान दिया। हनु ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती रागिनी, पूजा जायसवाल का विशेष सहयोग रहा। संस्था के उपाध्यक्ष एनबी सिंह ने महोत्सव मे आये सभी को धन्यवाद दिया और आभार व्यक्त किया ।