सहसेबीर शनि मंदिर में भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Lucknow
  • सहसेबीर शनि मंदिर में भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लखनऊ। कृष्णा नगर स्थित प्राचीन सहसेबीर शनि मंदिर में शनिवार को पूर्व सदस्य विधान परिषद अरविंद त्रिपाठी ‘गुड्डू’ एवं श्री नीलवर्णम संस्था के सदस्यों के सहयोग से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारा प्रभु इच्छा तक लगातार चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा और आस्था के साथ शनि देव की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और समाज के कल्याण की कामना की। भंडारे में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की।

कार्यक्रम में पूर्व सदस्य विधान परिषद अरविंद त्रिपाठी ‘गुड्डू’, व्यापारी नेता रामकुमार वर्मा, नम्रता पाठक, महापौर सुषमा खर्कवाल, हिंद नगर के पार्षद सौरभ सिंह, अजीत जैन तथा विजय कुमार (सम्मुख वस्त्र भंडार) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अंत में आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कामना की कि भगवान शनि देव की कृपा सभी भक्तों पर सदैव बनी रहे और समाज में सुख-शांति व समृद्धि का वातावरण बना रहे।