- पकरी गांव में कंबल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न
लखनऊ। पकरी गांव के सरोजिनी नगर द्वितीय, विद्यावती तृतीय वार्ड में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा प्रदत्त कंबलों का वितरण कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कंबल वितरण का कार्य मंडल अध्यक्ष शिव शंकर विश्वकर्मा, वार्ड अध्यक्ष सुनील शर्मा, सेक्टर संयोजक विजय तिवारी, सेक्टर संयोजक प्रवीर शर्मा, बूथ अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, उमाकांत त्रिपाठी एवं पी.पी. सिंह के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार बृजेश कुमार मिश्रा सहित अनेक लाभार्थी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार बृजेश कुमार मिश्रा ने विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरोजनीनगर विधायक क्षेत्र में जनकल्याणकारी कार्यों के माध्यम से आम जनता को निरंतर लाभ पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण जैसी पहल सामाजिक सरोकारों का सशक्त उदाहरण है।

