(www.arya-tv.com)महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर से थिएटर ओपनिंग का फैसला सामने आते ही मेकर्स ने अपनी फिल्मों की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। रविवार का दिन फिल्म इंडस्ट्री में बिग रिलीज अनाउंसमेंट डे बन गया। जहां पिछले दो साल से थिएटर रिलीज की राह देख रही 20 से ज्यादा फिल्मों की रिलीज डेट अनाउंस हो रही रही है। इनमें 83, लाल सिंह चड्ढा, शमशेरा जैसी कई फिल्मों के नाम शामिल हैं।
अक्षय कुमार फिर सबसे बड़े खिलाड़ी
रविवार को यशराज फिल्म्स और साजिद नाडियादवाला प्रोडक्शन सहित कुल 16 फिल्मों की रिलीज डेट की घोषणा सोशल मीडिया के जरिए की गई। खास बात यह है कि रविवार को अनाउंस की गई रिलीज डेट्स में सबसे ज्यादा 6 फिल्में अक्षय कुमार की हैं।
सूर्यवंशी, राधेश्याम की रिलीज डेट घोषित
महाराष्ट्र सरकार के फैसले के तुरंत बाद प्रोड्यूसर-डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने ‘सूर्यवंशी’ फिल्म इस दिवाली पर रिलीज करने की घोषणा कर दी थी। इसके अलावा ‘राधेश्याम’ की रिलीज डेट 14 जनवरी 2022 अनाउंस हो चुकी है। वैसे ही ‘तड़प’ 3 दिसंबर 2021 को रिलीज डेट होगी। चंडीगढ़ करे आशिकी भी इसी साल 10 दिसंबर को रिलीज हो रही है।
| फिल्म | रिलीज डेट | स्टार कास्ट |
| बंटी और बबली 2 | 19 नवंबर 2021 | सैफ अली खान, रानी मुखर्जी |
| सत्यमेव जयते 2 | 26 नवंबर 2021 | जॉन अब्राहम |
| चंडीगढ़ करे आशिकी | 10 दिसंबर 2021 | आयुष्मान खुराना, वाणी कपूर |
| 83 | 25 दिसंबर 2021 | रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण |
| जर्सी | 31 दिसंबर 2021 | शाहिद कपूर |
| पृथ्वीराज | 21 जनवरी 2022 | अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर |
| लाल सिंह चड्ढा | 14 फरवरी 2022 | आमिर खान, करीना कपूर |
| जयेश भाई जोरदार | 25 फरवरी 2022 | रणवीर सिंह, शालिनी पांडे |
| बच्चन पांडे | 4 मार्च 2022 | अक्षय कुमार |
| शमशेरा | 18 मार्च 2022 | रणबीर कपूर, संजय दत्त |
| भूल भुलैया 2 | 25 मार्च 2022 | कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी |
| KGF 2 | 14 अप्रैल 2022 | यश, संजय दत्त |
| मेडे | 29 अप्रैल 2022 | अजय देवगन, रकुल प्रीत |
| हीरोपंती 2 | 6 मई 2022 | टाइगर श्रॉफ |
| रक्षाबंधन | 11 अगस्त | अक्षय कुमार, भूमि पेडणेकर |
| रामसेतु | 24 अक्टूबर 2022 | अक्षय कुमार |
