BJP का ‘बूथ विजय’ अभियान:11सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे शुरुआत

UP

(www.arya-tv.com)आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने माईक्रों लेवल की रणनीति पर काम शुरु कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी बूथ को मजबूत करने के लिए ‘बूथ विजय अभियान’ की शुरुआत करने जा रही है। 11 सिंतबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर 12 बजे ‘बूथ विजय अभियान‘ का शुभारम्भ करेगें। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के सभी 27700 शक्ति केन्द्रों पर मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेगें।

कल्याण सिंह की निधन की वजह से 23 अगस्तक को शुरु होने वाला पार्टी का सबसे बड़ा अभियान ‘बूथ विजय अभियान’ अब 11 सितंबर को प्रस्तवित है। इस अभियान के लिए तैयारियां की जा रही है। पार्टी सूत्रों का दावा है कि इस अभियान के जिए भाजपा अपने बूथ को मजबूत कर विपक्ष की तमाम अभियानों की हवा निकाल देगी।

सरकार और संगठन दोनों जुडेंगे अभियान से

इस दौरान पार्टी के सभी पड़े पदाधिकारी और सरकार के मंत्री अगल-अलग जगहों से इस बूथ विजय अभियान में हिस्सा लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह,प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसलके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस अभियान में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही दोनों उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या व डा. दिनेश शर्मा भी ‘बूथ विजय अभियान‘ के शुभारम्भ के अवसर पर अपने-अपने शक्ति केन्द्र पर रहेगें।

शक्ति केंद्रों पर मौजूद रहेंगे सांसद और विधायक

बूथ विजय अभियान की शुरुआत के मौके पर सूबे के सभी शक्ति केन्द्रों पर बूथ सत्यापन अधिकारी, शक्ति केन्द्र प्रभारी, शक्ति केन्द्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष व बूथ समिति के सदस्य उपस्थित रहेगें। साथ ही उस शक्ति केन्द्र के अन्तर्गत निवास करने वाले सांसद, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारी भी उपस्थित रहेगें।। पार्टी द्वारा बूथ विजय अभियान के शुभारम्भ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण के भी प्रबंध किए जाएंगे। इसके लिए यूट्यूब व फेसबुक सहित अन्य डिजिटल माध्यम से लाइव प्रसारण की व्यवस्था पार्टी के आईटी विभाग की टीम द्वारा किया जा रहा है।

‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ और ‘1बूथ-10 यूथ’

बूथ सत्यापन अभियान के बाद अब बूथ विजय अभियान की शुरुतात कर रही है।11सितंबर से 30 अक्टूबर तक बूथ स्तर पर समिति का सत्यापन 100 परसेंट किया जाना है। इसके बाद 3 चरणों में इस अभियान को आगे बढ़ाया जायेगा। बूथ विजय अभियान के पहले चरण में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं का सत्यापन होगा। दूसरे चरण में पन्ना प्रमुख को बनाने का अभियान चलेगा। तीसरा चरण मतदान है। बूथ पर चुनाव जीतने के लिए चुनाव के अंतिम दिन तक के लिए बूथ स्तर पर पूरी तैयारी की जाएगी।