(www.arya-tv.com) आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा महिला मोर्चा की आज कार्यसमिति की बैठक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित की जा रही है। महिला मोर्चा की यह बैठक कई मायनों में बेहद खास है। यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस बैठक में कई राजनितिक प्रस्तावों पर मुहर लाग सकती है।
भाजपा की महिला विंग मजबूती के साथ संगठन के पक्ष को जनता के बीच पहुंचाने के लिए काम कर रही है। कहा जा रहा है कि इस बार संगठन ने महिला मोर्चा को भी यूपी में महिला लाभार्थियों से संवाद और सरकार की योजनाओं की जानकारी देने की जिम्मेदारी दी है।
प्रदेश अध्यक्ष करेंगे उद्धाटन, सीएम योगी करेंगे समापन
महिला मोर्चा की यह बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी। जिसका उद्धघाटन उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह करेंगे। भाजपा महिला मोर्चा की इस बैठक में महिला मोर्चा की राष्ट्रिय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन भी शामिल होंगी। बैठक यूपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता शाक्य की अध्यक्षता में होगी। इस बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी मौजूद रहने वाले हैं। शाम 4 बजे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समापन पर बैठक को संबोधित करेंगे।
मातृशक्ति भाजपा की विजय का आधार बनेगा
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा के प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने कहा कि ”मोदी सरकार और योगी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं निर्णयों को माताओं-बहनों के बीच पहुंचाना है। बूथ, मण्डल, जिला स्तर तक पहुंचकर महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का कार्य करना है। मातृशक्ति का परिश्रम 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय का आधार बनेगा।”