लखनऊ प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में विसरा की रिपोर्ट का इंतजार

Lucknow

(www.arya-tv.com)लखनऊ के गोमतीनगर में स्थित होटल मीना इन को पुलिस ने सोमवार को सील कर दिया है। 27 अगस्त को यहां पर प्रॉपर्टी डीलर रजत सिंह सेंगर की उसके दोस्तों ने हत्या कर दी गई थी। कमरा नम्बर 203 में खून के धब्बे, नशे का इंजेक्शन और कई तरह का नशीला पदार्थ बरामद हुआ है।

पुलिस ने इस मामले में हत्यारोपी होटल मालिक अनमोल उसके भाई जतिन और शलभ सिंह से करीब 3 घंटे तक पूछताछ की। आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस विसरा की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

होटल पहुंचकर पुलिस ने जुटाए साक्ष्य

ACP विभूतिखण्ड अनूप कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को पुलिस टीम ने फिर से होटल पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। सभी कमरों की तलाशी ली गई। उन चार कमरों को बारीकी से चेक किया गया। जिन्हें रजत की हत्या के समय उसके दोस्तों ने बुक किये थे।

इसमें रूम नम्बर 201, 202, 203 और 105 शामिल है। रजत की हत्या रूम नम्बर 203 में हुई थी। जिसमें उसके साथ शलभ सिंह ठहरा हुआ था। होटल का विजिटर रजिस्टर चेक करने पर पता चला कि यहां ज्यादातर लोकल लोग ही कमरे बुक करते हैं। पुलिस छानबीन कर रही

रिसेप्शनिस्ट के झूठ से गहराया घरवालों का शक

रजत की मौत की जानकारी होने पर उसके परिजन 28 अगस्त को मीना होटल पहुंचे तो उसकी स्कूटी वहीं पर खड़ी मिली थी। पूछताछ करने पर रिसेप्शनिस्ट रेखा सिंह ने किसी रजत की एंट्री से साफ इंकार कर दिया था। इसपर घरवालों का शक गहरा गया। जिसके बाद घटना की परतें खुलती गई।

सोमवार को पुलिस ने रजत की हत्या में नामजद होटल मालिक अनमोल, जतिन, उनके दोस्त शलभ और रिसेप्शनिस्ट रेखा सिंह से कई घण्टे पूछताछ की। पुलिस को आशंका है कि रजत की मौत जहर देने से हुई है। इसलिए वह विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

घरवालों से झूठ बोलकर निकला था रजत

चिनहट के सपना सिटी के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर रजत सिंह सेंगर की होटल मीना इन में 27 अगस्त को उसके दोस्तों ने हत्या कर दी गई थी। वह 26 अगस्त को घर से झूठ बोलकर निकला था और इस होटल में दोस्तों के साथ नशे की पार्टी कर रहा था।

उसके दोस्तों ने ही उसकी हत्या करके शव को लोहिया अस्पताल की मर्चरी में रखवा दिया था। मामले की जानकारी के बावजूद पुलिस घटना को दबाने में जुटी थी। लेकिन घरवालों ने छानबीन करने के बाद केस दर्ज करवाया था।

है।