देश ही नहीं पूरी दुनिया में आज यानी 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस मनाया जा रहा है। इसका उदृदेश्य है लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करना। एक तरह हम हर साल रक्तदान दिवस मना रहे हैं वहीं दूसरी तरफ हर साल रक्तदाताओं की संख्या में तेजी से गिरावट आ रही है।
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि सिर्फ भारत में हर साल लगभग 1.36 लाख महिलाओं की मौत खून की कमी के चलते हो जाती है। अर्थात् इनको इलाज के दौरान खून नहीं मिल पाता।
रक्तदाताओंं की संख्या में आई गिरावट
नेशनल हेल्थ सर्विस ब्लड एंड ट्रांसप्लांट के आंकड़ों पर गौर करें तो बीते 5 साल में लगातार रक्तदाताओं की संख्या में गिरावट आई है। आकड़े बताते हैं कि पुरुष रक्तदाताओं में 24.8 प्रतिशत और महिला रक्तदाताओं में 6 प्रतिशत की कमी हुई है।
किसलिए मनाया जाता है यह दिवस
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 14 जून के दिन को रक्तदान दिवस के रूप में घोषित किया है। मानव विज्ञान में नोबल पुरस्कार पाए वैज्ञानिक कार्ल लैंडस्टाईन की याद में इसे मनाया जाता है। लैंडस्टाईन को मानव रक्त का वर्गीकरण करने का श्रेय जाता है।