(www.arya-tv.com)आलिया भट्ट आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 15 मार्च, 1993 को मुंबई में महेश भट्ट और सोनी राजदान के घर हुआ था।
फिल्म के लिए तीन हफ्तों में घटाया था वजन
‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के लिए आलिया ने तीन हफ्तों में करीब 16 किलो वजन घटाया था। उस वक्त उनका वेट करीब 67 किलो था। फिल्म के लिए आलिया के साथ ही करीब 400 लड़कियों ने ऑडिशन दिया था। सिलेक्शन होने के बाद करण जौहर ने उनसे साफ-साफ कह दिया था कि वजन कम करो या फिल्म में रोल भूल जाओ।
आलिया की लाइफ के दिलचस्प फैक्ट्स…
- ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ आलिया की पहली फिल्म नहीं थी। साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म ‘संघर्ष’ में उन्होंने प्रिटी जिंटा के बचपन का किरदार निभाया था। उस वक्त वो सिर्फ 6 साल की थीं।
- आलिया ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जमनाबाई नर्सरी स्कूल (मुंबई) से की थी। आलिया स्कूल में एक एवरेज स्टूडेंट थी, लेकिन दूसरी एक्टिविटीज में वो हमेशा आगे रहती थीं। फिर चाहे वो डांसिंग हो या फिर सिंगिंग।
- आलिया मसाबा गुप्ता की करीब दोस्त हैं और उनकी गर्ल गैंग का नाम ‘स्पाइस गर्ल’ हैं। आलिया को पार्टी करना और दोस्तों के साथ बाहर जाना बेहद पसंद है।
- फिल्मों के अलावा आलिया ‘पेटा’ से भी जुड़ी हुई हैं क्योंकि उन्हें जानवरों से बेहद लगाव है।
- एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग में हाथ आजमा चुकीं आलिया को म्यूजिक डायरेक्टर ए।आर। रहमान ने वर्ल्ड फेमस म्यूजिक स्कूल में ट्रेनिंग का ऑफर दिया था।
- एक्टर इमरान हाशमी और डायटरेक्टर मोहित सूरी उनके फर्स्ट कजिन हैं।
- आलिया की मां आधी कश्मीरी और आधी जर्मन हैं। जबकि उनके पिता महेश भट्ट गुजरात से बिलॉन्ग करते हैं। पूजा भट्ट और राहुल भट्ट उनके सौतेले भाई-बहन हैं।
- आलिया अपने मां के ज्यादा करीब हैं। वो अपने पिता के करीब तब आईं जब उनका बॉलीवुड करियर शुरू हुआ। दूसरी लड़कियों की तरह आलिया अपनी पिता की तरह हसबैंड नहीं चाहती हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि उनकी पिता की लाइफ काफी कॉन्ट्रोवर्शियल रही है और उनके कई अफेयर्स भी रह चुके हैं। बकौल आलिया उन्हें ऐसा हसबैंड चाहिए जो उनका दोस्त हो और उन्हें हमेशा खुश रख सके।
- आलिया की लाइफ के तीन अहम लोग उनकी मां सोनी राजदान, बहन शाहीन और मेंटर करन जौहर हैं।
- सिंगिंग के अलावा वो पेंटिंग की भी बेहद शौकीन हैं। उन्हें चारकोल पेंटिंग करना पसंद है।
- आलिया अच्छी नींद को अपना ब्यूटी सीक्रेट मानती हैं। वो मॉर्निंग पर्सन हैं और सुबह जल्दी उठती हैं।
- आलिया को फ्रेंच फ्राइज़ बेहद पसंद है और वो इन्हें दिन के किसी भी समय खा सकती हैं।
- आलिया को ग्रीन टी के साथ मूंगफली खाना अच्छा लगता है। मूंगदाल का हलवा उनका फेवरेट हैं।
- स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ की शूटिंग का पहला दिन आलिया की लाइफ का सबसे मेमोरेबल दिन था।
- इंडिया में आलिया की फेवरेट डेस्टिनेशन हिमाचल प्रदेश है।
- आलिया लव कम अरेंज मैरिज करना चाहती हैं।
- आलिया का सक्सेस मंत्र है ‘काम, काम और काम’।