मौसेरे भाई के भौकाल को देखकर बना था शूटर:UP STF ने 50 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार

UP

(www.arya-tv.com)उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने गुरुवार को शातिर शूटर अभिनव प्रताप सिंह को राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। वह बागपत जेल में मारे गए मुन्ना बजरंगी के उत्तराधिकारी अमन सिंह के गिरोह में शामिल था। वह वर्तमान झारखंड के धनबाद में कोयला माफिया के इशारे पर बड़ी-बड़ी वारदात को अंजाम देता था। उस पर अयोध्या और गोरखपुर जिले में भी केस दर्ज हैं। पूछताछ में अभिनव ने बताया कि उसने मौसी के लड़के का आपराधिक भौकाल देखकर जरायम के पेशे में कदम रखा था। उस पर झारखंड में 50 हजार इनाम घोषित है।

BJP विधायक के घर पर की थी फायरिंग और बमबाजी

STF के कार्यवाहक एसएससी अनिल कुमार सिसौदिया (ASP) ने बताया कि पकड़ा गया शूटर अभिनव प्रताप सिंह अंबेडकरनगर जिले के पूर्व ब्लॉक प्रमुख माफिया अजय सिपाही का मौसेरा भाई है। रांची में बीजेपी विधायक के घर के बाहर दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की थी। अभिनव मुख्तार अंसारी के सम्पर्क में आने के लिए कई बार मुन्ना बजरंगी से मिला था। अभिनव धनबाद में डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या में शामिल था।

फैजाबाद का रहने वाला है गिरफ्तार शूटर

अभिनव सिंह ने जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रामचंद्र की हत्या के प्रयास में अयोध्या के कोतवाली नगर में भी एसटीएफ ने मुकदमा दर्ज कराया था। मिर्जापुर में हुई प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में भी अभिनव सिंह का नाम आया है। रामचंद्र पर भी खतरे को देखते हुए अयोध्या पुलिस प्रशासन ने गनर दिया है। धनबाद में डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या में अभिनव शामिल था। सुल्तानपुर में पत्रकार का और मिश्रा की हत्या में भी शामिल था।

एसटीएफ के कार्यवाहक एसएसपी अनिल सिंह सिसोदिया ने बताया कि मूलतः अयोध्या के नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले अभिनव ने नवंबर 2020 में अपने साथ ही रवि ठाकुर के साथ मिलकर झारखंड में बीजेपी विधायक डब्ल्यू मेहता और वह उनके राइट हैंड राजेश गुप्ता की 3 दिन लगातार रेकी कर जान से मारने की कोशिश की, लेकिन भीड़ के कारण सफलता नहीं मिली थी। फिर उनके घर पर बम मार के हमला कर दिया था। भाजपा विधायक डब्लू मेहता की धनबाद में कोयले की रैक चलती है। जिसमें अमन सिंह भी कोयले की रैक लगवा रहा था। लेकिन मेहता के रैक ने नहीं लगने दिया था। जिसके बाद सबक सिखाने के अभिनव ने ठान लिया था। फिर जान लेवा हमला किया था।