(www.arya-tv.com) अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को करीब छह महीने का समय बीत चुका है। लेकिन उनकी मौते के मामले में अब तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि इसी बीच ड्रग्स का एंगल सामने आया और इस मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को जेल जाना पड़ा। हालांकि रिया चक्रवर्ती इन दिनों जमानत पर रिहा हुई हैं और अपने माता- पिता के साथ रह रही हैं। अब खबर है कि रिया चक्रवर्ती का परिवार नया घर तलाश कर रहा है।
दरअसल रिया चक्रवर्ती और उनका परिवार उनके जमानत पर छूटने के बाद से ही मीडिया और सुर्खियों से दूर है। लेकिन इसी बीच रिया के माता पिता एक प्रॉपर्टी देखते हुए नजर आए हैं। जिसे देख कयास लगाए जा रहे हैं कि इन दिनों रिया और उनका परिवार घर की तलाश कर रहा है।
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भायानी ने एक वीडियो साझा किया है। जिसमें रिया के माता- पिता नजर आ रहे हैं। रिया चक्रवर्ती के माता-पिता खार में घर ढूंढते नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए विरल ने बताया है कि इंद्रजीत चक्रवर्ती और संध्या चक्रवर्ती यानी रिया के माता-पिता खार में घर ढूंढ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती और उनका परिवार मीडिया और लाइम लाइट से बचना चाहता है कि जिसकी वजह से वो जल्द से जल्द एक घर तलाश रहे हैं। इससे पहले रिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया था। जिसमें उनके घर के बाहर मीडिया का तांता लगा हुआ था। इस वीडियो को साझा करते हुए रिया ने प्रोटेक्शन की मांग भी की थी।