पूर्व विधायक के गनर राजेश ने कमरे में खुद को मारी गोली

Lucknow

लखनऊ (www.arya-tv.com) गोमतीनगर विपुलखण्ड चार स्थित होटल शुभांकर इन में सोमवार देर रात पूर्व विधायक के गनर राजेश (40) ने कमरे में खुद को गोली मार ली। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे से शव को बाहर निकाला।

एडीसीपी पूर्वी के मुताबिक राजेश, झांसी के पूर्व विधायक दीप नारायण यादव का गनर था। मूल रूप से मध्यप्रदेश नेवाड़ी का रहने वाला था। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद में पूर्व विधायक दीप नारायण का प्राइवेट गनर था। आत्महत्या के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी। पुुल‍िस अभी पड़ताल कर रही है। 

दीप नारायण यहां न्यू हैदराबाद कालोनी में रहते हैं। वह सोमवार शाम करीब सात बजे आए थे। इसके बाद अपने घर चले गए। होटल में गनर राजेश और तीन अन्य लोग रूके थें। सभी अलग-अलग कमरों में थें। राजेश कमरा नम्बर 105 में रुका था। सोमवार देर रात कमरा अंदर से बन्द कर राजेश ने खुद को गोली मार ली। होटल का स्टॉफ और राजेश के साथी उसके करे की ओर भागे। दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने होटल पहुंच कर कमरे का दरवाजा तोड़ा। कमरे में खून से लथपथ हालत में राजेश का शव पड़ा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इंस्पेक्टर धीरज कुमार सिंह ने बताया कि राजेश के आत्महत्या के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी। पड़ताल की जा रही है। राजेश ने दोनों पैरों से राइफल फंसाकर थोढ़ी में गोली मारी है। गोली की आवाज सुनकर होटल के कर्मचारी और होटल में रुके अन्य लोगों में अफरा-तफरी मच गई।