गोरखपुर (www.arya-tv.com)पिछले कई दिनों से पछुआ हवाओं का वेग थमने व सुबह से ही सूर्यदेव का दर्शन मिलने से लोगों को गलन से राहत मिली है। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए पूर्वानुमान जताया है कि दिन का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। सुबह पुरुवा हवाएं चलेंगी तो दिन में नौ बजे के बाद पछुआ हवाएं चलेंगी। गुरुवार की सुबह सड़कों पर घना कोहरा छाया रहा। हालांकि सुबह सूर्यदेव के निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। पिछले तीन दिनों से लगातार सूर्य दवे के दर्शन होने के कारण दिन का तापमान सामान्य से सिर्फ 1.7 डिग्री सेल्सियस नीचे है। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि दिसंबर माह का औसत अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस है। न्यूनतम तापमान औसत न्यूनतम तापमान से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम है।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय का कहना है कि पछुआ हवाओं की गति 10 किलोमीटर से अधिक होने पर तापमान में गिरावट आती है। लेकिन पिछले तीन दिनों में पछुआ हवाओं की अधिकतम गति 7 किलोमीटर प्रति घंटे रिकार्ड की गई है। बुधवार को पछुआ हवाएं 7 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चली। तो वहीं सोमवार व मंगलवार को इनकी गति 6 किलोमीटर प्रति घंटे रही। मौसम विशेषज्ञ ने कहा है कि अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। उन्होंने कहा कि तीन चार दिनों के भीतर पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना है। इससे 26 दिसंबर के बाद एक बार फिर लोगों को तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।