RSS के स्थापना दिवस पर लखनऊ जिला पदाधिकारियों द्वारा शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया

Lucknow
  • RSS के स्थापना दिवस पर लखनऊ जिला पदाधिकारियों द्वारा शस्त्र पूजन  कार्यक्रम आयोजित किया गया
  • शस्त्र पूजन कार्यक्रम में अपने शस्त्र दण्ड को प्रणाम कर पूजा अर्चना की गयी
  • आर.एस.एस.के लखनऊ जिला पदाधिकारियों ने भाग लिया
  • जिलाध्यक्ष शेर बहादुर, नगर प्रमुख सुदीप के साथ अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे

(www.arya-tv.com) RSS के लिए आज ​का दिन अर्थात 25 अक्टूबर स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज से 94 वर्ष पहले सन् 1925 में इसी दिन आर.एस.एस. की स्थापना हुई थी। तब से लेकर आज तक इस संस्था ने केवल भारत में नहीं बल्कि पूरे विश्व में अपनी पहचान का सशक्त प्रमाण दिया है। अपने स्थापना दिवस के अवसर पर पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न प्रकार के इस दिन को त्यौहार के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में लखनऊ के पदाधिकारियों द्वारा शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सरोजनी नगर स्थित आर्यकुल कालेज में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में RSS के शस्त्र “दण्ड ” की पूजा अर्चना की गयी और विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा आर.एस.एस.के बारे में ​जानकारी साझा की गयी।

शस्त्र पूजन करते स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारी
  • सेवा भावना के ​लिए हुई है आर.एस.एस.की स्थापना : शेर बहादुर जिलाध्यक्ष लखनऊ

जिलाध्यक्ष लखनऊ शेर बहादुर ने RSS की स्थापना के बारे में प्रकाश डालते हुए कहा कि आर.एस.एस. के मुख्य उद्देश्य ही समाज की सेवा करना है और अपने इसी संकल्प के साथ RSS शुरू से ही इसी दिशा के कार्य रही है। श्री सिंह ने कहा RSS की नजर में सब एक समान है इसी भावना को ध्यान में रखकर समाज के हित में कार्य किये जाते हैं। उन्होंने कहा कि RSS ही पूरे विश्व में सबसे बड़ा ऐसा संगठन है जो पूरे समाज को जोड़कर एक सकारात्मक दिशा में कार्य कर रहा है। यह संगठन सिर्फ RSS ही है जो समाज में सभी वर्गों के एक साथ लेकर समाज के हित के लिए कार्य करता है। श्री सिंह द्वारा परमपूज्य श्री हेगडेवार जी के बालपन के जीवन पर प्रकाश डाला और बताया कि परमपूज्य हेगडेवार ने कलकत्ता से एम.बी.बी.एस मेडिकल की डिग्री ली और विदेश जाने का अवसर होते हुए भी नागपुर लौट कर अपने देश की सेवा करने की सोची। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन ही सन् 1925 में RSS की स्थापना हुई। आज RSS का 95वाॅं स्थापना दिवस है। श्री सिंह ने बताया कि RSS ने 14 स्वयंसेवकों के साथ मिलकर इस सेवा को आरम्भ किया था। आज यह विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। जो समाज में एकता व समरसता के साथ हिन्दुओं को जमाने को कृत संकल्पित रहा है।

  • समाज के जोड़ने के लिए बनी है आर.एस.एस.: नगर प्रमुख सुदीप

इस क्रम में बोलते हुए नगर प्रमुख सुदीप जी ने कहा कि RSS का कार्य समाज को एक सूत्र में जोड़ने का है। क्योंकि जब समाज का हर तबका सम्पन्न होगा तभी हमारा समाज भी उन्नति के रास्ते पर चलेगा। उन्होंने भारतीय किसानों का उदाहरण देकर कहा कि अगर आज हमारा किसान खेती न करें तो हमें अन्न भी नसीब नहीं होगा। इसलिए समाज में हर वर्ग की अपनी अलग अलग उपयोगिता होती है। RSS समाज के सभी वर्गों के लिए बनी एक ऐसी संस्था है जो सामाजिक सेवा की भावना के लिए कार्य करती है और आगे भी करती रहेगी।

इस अवसर पर विजय प्रकार द्विवेदी जी (विभाग शारीरिक प्रमुख), गोपी चेद प्रजापति जी (नगर संघ संचालक), शेर बहादुर जी (जिलाध्यक्ष), सुदीप जी (नगर प्रमुख), रनवीर जी (सरोजनी नगर खण्ड कारवाह), रवितेश जी (सरोजनी नगर कारवाह) एंव प्रभाकर जी (खण्ड बौद्विक शिक्षा प्रमुख) आदि लोग उपस्थित रहें।