राजकुमार की गर्लफ्रेंड बनी भूत

Fashion/ Entertainment

(Aryanews: Lko) : Hema

 बॉलीवुड की  कई मूवीज में काम कर चुके  एक्टर राजकुमार राव जल्द ही अपनी नई फिल्म स्त्री में  दर्जी के रूप में श्रद्धाकपूर के साथ  नजर आने वाले है.रोमांस और डर से भरपूर इस ट्रेलर में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की  केमेस्ट्री को देखा जा सकता है।

हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री के ट्रेलर में श्रद्धा कपूर एक डरावनी भूतनी के किरदार में नज़र आयेंगी।वह इस फिल्म मे डराने के साथ-साथहंसाती  भी हैं। इस फिल्म में राजकुमार राव दर्जी के किरदार में दिखने वाले हैं, जिसके लिए उन्होंने कई महीनों तक ट्रेनिंग भी ली है।इसके  ट्रेलर में देखा जा सकता है कि, राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड श्रद्धा कपूर हैं लेकिन बाद में पता चलता है कि वह भूत है। यह बात जैसे ही सबको पता चलती है सब उससे डरने लगते हैं।

फिल्म स्त्री में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के अलावा पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और विजयराज की अहम भूमिका में  है।

आपको याद होगा की इसी साल पंकज त्रिपाठी के साथ राजकुमार राव की एक फिल्म न्यूटन भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए गयी थी। बता दें कि, आज ही के दिन  इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था जिसमें ट्रेलर के बारे में जानकारी दी गई थी। इसके साथ राजकुमार राव ने अपनी फिल्म स्त्री का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है  कि, स्त्री से बचने के लिए हम तैयार होकर आ रहे हैं, और आप भी सावधान हो जाओ।