- सीएम अशोक गहलोत के करीबियों पर आयकर विभाग का छापा, भारी मात्रा में नकदी और ज्वैलरी बरामद
(www.arya-tv.com)नई दिल्ली। राजस्थान में मचे सियासी घमासान के बीच आयकर विभाग ने मुख्यंत्री अशोक गहलोत के करीबियों के घर छापेमारी कर भारी मात्रा में अघोषित रकम के साथ ज्वैलरी भी बरामद की है। इसके अलावा इनके कई लॉकर भी आयकर विभाग के संज्ञान में आए हैं। आयकर विभाग जब्त रकम, ज्वैलरी और लॉकर में बरामद धन की गणना कर रहा है।
आयकर विभाग ने रतनकांत शर्मा, सुनील कोठारी, राजीव अरोड़ा और धर्मेंद्र राठौर को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। ये सभी लोग राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी हैं। सभी को आयकर की धारा 131 के तहत नोटिस भेजा गया गया है। फेयरमाउंट होटल में सभी कांग्रेसी विधायकों को रोका गया है। इस होटल के मालिक रतनकांत शर्मा गहलोत के बेहद करीबी माने जाते हैं। आकार विभाग ने शर्मा को नोटिस दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयकर विभाग ने रेड के दौरान फेयरमाउंट होटल से 96 करोड़ रुपए बरामद किए थे। शर्मा के अलावा आयकर विभाग ने आम्रपाली ज्वलैर्स के मालिक राजीव अरोड़ा को भी नोटिस दिया गया है। राजीव राजस्थान कांग्रेस के उपाध्यक्ष भी हैं। राजीव के अलावा अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत के मित्र धमेंद्र राठौड़ और सुनील कोठारी को भी नोटिस दिया गया है।
आयकर विभाग ने कर चोरी के आरोप में इस सप्ताह की शुरुआत में राजस्थान के तीन कारोबारी समूहों के ठिकानों पर तलाशी के बाद करीब 12 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार और शनिवार को बताया कि आयकर विभाग ने दिल्ली, मुंबई, जयपुर और कोटा में 43 ठिकानों पर तलाशी लगभग पूरी करने के बाद करीब 1.5 करोड़ रुपये के आभूषण भी जब्त किए हैं।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि डेढ़ करोड़ रुपये के गहनों के अतिरिक्त अनेक परिसरों से करीब 12 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कुल नकदी में से कम से कम पांच करोड़ रुपये मुंबई के एक लॉकर से जब्त किए गए हैं, वहीं चार शहरों में ऐसे करीब एक दर्जन बैंक खातों पर रोक लागू है। राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस के सामने पैदा हुए सियासी संकट के बीच 13 जुलाई से ये तलाशी शुरू की गई थी।
