डीआरडीओ ने कोरोना से लड़ने के लिए खास मशीन बनाई है। यह मशीन एक टावर की तरह लगती है। इसमें से किरणें निकलती हैं जो वायरस को टिकने नहीं देती।
डीआरडीओं के वैज्ञानिकों का कहना है कि वायरस आरएनआई या डीएनए से बना होता है। अगर हम उसे तोड़ दें तो इसे रोका जा सकता है। सूरज की किरणें इस मशीन में हैं। इस मशीन में सेंसर लगे हैं ये मशीन इसानों की मौजूदगी में काम नहीं करती। इसमें अल्ट्रा वायलेट किरणें निकलती हैं।
ये मशीन पूरी तरह से हिंदुस्तानी है। डीआरडीओ लगातार स्वदेशी चीजे बना रहा है। इससे पहले भी डीआरडीओं ने कोरोना से निपटने के लिए कई सेनिटाइजर समेत कई चीजें बनाई हैं।
