- अमेरिकी विश्वविद्यालय द्वारा सी.एम.एस. छात्र को 64,000 अमेरिकी डालर की स्कालरशिप
(www.arya-tv.com)लखनऊ,। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के मेधावी छात्र ध्रुव रोहिरा को उच्चशिक्षा हेतु अमेरिका की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स, एमहस्र्ट द्वारा 64,000 अमेरिकी डालर की स्कालरशिप से नवाजा गया है। ध्रुव को यह स्कालरशिप चार वर्षीय उच्चशिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी। इस प्रकार, सी.एम.एस. के एक और होनहार छात्र ने अपनी लगन, प्रतिभा व शैक्षणिक उत्कृष्टता के दम पर उच्चशिक्षा हेतु विदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में स्कालरशिप के साथ चयनित होकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इस मेधावी छात्र की सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।