लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। राजधानी लखनऊ में मंगलवार को पीएसी के 43 जवानों समेत 66 लोग कोरोना पाए गए हैं। इनमें पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई भी शामिल हैं।
संक्रमितों में 5 महिलाएं,8 सीएम हेल्पलाइन कर्मचारी,2 उनके परिवारीजन और 3 पत्रकार शामिल हैं। राजधानी में यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 18 अप्रैल को 56 लोग पॉजिटिव मिले थे। कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 716 हो गई है। इनमें से 515 लोग राजधानी के मूल निवासी हैं ।
आपको बता दें कि 7 जून को 47 वीं वाहिनी पीएसी के जवानों की बटालियन गाजियाबाद से लखनऊ पहुंची थी। बटालियन में 100 से ज्यादा जवान हैं पिछले दिनों पीएससी के 2 जवान पॉज़िटिव मिले थे। इसके बाद जांच कराई गई तो 43 जवान संक्रमित मिले हैं।बटालियन के संपर्क में आने वाले अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है
उत्तर प्रदेश की बात करें तो अब तक 516 नए संक्रमित मरीज मिलने के साथ ही यहां आंकड़ा 14,598 हो चुका है। इनमें से 5259 एक्टिव केस हैं जबकि 8904 मरीज ठीक हो चुके हैं मंगलवार को 18 और लोगों की मौत हुई है अब तक 435 लोग दम तोड़ चुके हैं।