मेदांता अस्पताल में भर्ती मध्य प्रदेश के राज्यपाल की हालत अभी भी नाजुक

Lucknow

(www.arya-tv.com) मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। टंडन की तबीयत बिगड़ने के बाद बीते शुक्रवार को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल के निदेशक डॉक्टर राकेश कपूर ने बताया कि, राज्यपाल अभी भी इलेक्टिव वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की टीम उनकी सतत निगरानी कर रही है। मंगलवार की दोपहर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मेदांता पहुंचकर राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारें में जानकारी हासिल की है। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत भी मौजूद थे।

सोमवार को वेंटिलेटर पर रखा गया था
85 साल के टंडन की लखनऊ में शुक्रवार देर रात तबीयत खराब हो गई थी। मेदांता हॉस्पिटल में रात में ही डॉक्टरों को उनका ऑपरेशन करना पड़ा था। अभी वे आइसीयू में भर्ती हैं। अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने बताया था कि अब हालत पहले से बेहतर है। उनका गहन उपचार चल रहा है। लेकिन, अब उनकी दोबारा स्थिति नाजुक हो गई है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी मॉनिटरिंग कर रही है।