भविष्य में वर्षा को देखते हुए डॉ.इन्द्रमणि का तूफानी दौरा

# ## Lucknow
  • भविष्य में वर्षा को देखते हुए डॉ.इन्द्रमणि का तूफानी दौरा
  • सभी बाढ़ पम्पिंग स्टेशनों को 20 जून से पूर्व क्रियाशील किया जाये:नगर आयुक्त

(www.arya-tv.com)शहर में वर्षा के कारण होने वाले जलभराव को देखते नगर निगम के आयुक्त डॉ.इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा सिस व ट्रांस गोमती क्षेत्र में स्थापित बाढ़ पम्पिंग स्टेशनों का निरीक्षण जोनल अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। जिसमें मौके पर नगर आयुक्त द्वारा जरूरी दिशा निर्देश दिये गये।

  •  चिड़ियाघर बैरल 

चिड़ियाघर बैरल संख्या-22 का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण में बैरल पर स्थापित समस्त विद्युत पम्प व डीजल पम्प क्रियाशीन पाये गये। नाले में कूड़े को जाने से रोके जाने हेतु लगायी गयी जाली नाले से उठी पायी गयी जिसे तत्काल फिक्स किये जाने एवं जाली से कूड़ा उठान हेतु श्रमिक की व्यवस्था करते हुए यह भी निर्देश दिये गये कि कूड़ा उठान हेतु लाॅगबुक रजिस्टर स्थल पर रखा जाये ताकि नाले से निकल रहे फ्लोटिंग कूड़े को नियंत्रित कर उठान सुनिश्चित किया जा सके।

  • आइ 0जी0 रेजीडेंन्स

हैदर कैनाल नाले के बाये तटबन्ध पर स्थापित बैरल आइ 0जी0 रेजीडेंन्स का निरीक्षण किया गया। बाढ़ पम्पिंग स्टेशन पर स्थापित समस्त विद्युत पम्प व डीजल पम्प क्रियाशीन पाये गये। नाले की दीवार पर उगी झाड़ियों को तत्काल हटाये जाने के निर्देश दिये गये। उक्त के अतिरिक्त बैरल की दूसरी पटट्टी पर आवासीय क्षेत्र में खुले भाग में मलवा पड़ा पाया गया। उपस्थित क्षेत्रीय अवर अभियंता को निर्देशित किया गया कि तत्काल मलवा हटाया जाये एवं यह सुनिश्चित कराया जाये कि भविष्य में यहाॅ पर मलवा न डाला जाये।

  • हैदर कैनाल पुलिया

डीजीपी आफिस के निकट स्थित हैदरकैनाल पुलिया का निरीक्षण किया गया। पुलिया के डाउनस्ट्रीम में उ0प्र0 जल निगम द्वारा निर्माणाधीन एस0टी0पी0 के कारण मिट्टी भर जाने से कैनाल का प्रवाह बाधित पाया गया, जिसे पोकलैण्ड मशीन द्वारा तत्काल साफ कराये जाने के निर्देश दिये गये। उक्त के अतिरिक्त चिड़ियाघर की तरफ पुलिया पर आर0आर0 विभाग द्वारा साफ किये गये नाले की सिल्ट वही पर पड़ी पायी गयी,जिसे तत्काल हटाये के निर्देश दिये गये एवं पुनः नाले की सर्फाइ हेतु निर्देशित किया गया।

  • बैरल संख्या-24

हैदर कैनाल नाले के दाये तटबन्ध पर स्थापित बैरल संख्या-24 का निरीक्षण किया गया। बाढ़ पम्पिंग स्टेशन पर स्थापित समस्त डीजल पम्प क्रियाशीन पाये गये। विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण विद्युत पम्प का प्रारम्भ नहीं कराया जा सका, परन्तु अवर अभियंता द्वारा अवगत कराया गया कि सभी पम्प क्रियाशील है। बैरल के आस-पास के क्षेत्र को वृक्षारोपण करते हुए और अधिक साफ-सुथरा व सुन्दर बनाये जाने के निर्देश दिये गये।

  • लामाटिनियर बैरल 

गोमती नदी के दाये तटबन्ध पर स्थापित बैरल लामाटिनियर बैरल संख्या-26 का निरीक्षण किया गया। बाढ़ पम्पिंग स्टेशन पर स्थापित समस्त डीजल पम्प व विद्युत पम्प क्रियाशीन पाये गये, परन्तु भवन का अनुरक्षण संतोष जनक नहीं पाया गया। खिड़कियों के शीशे टूटे पाये गये। इस सम्बंध में संचालनकर्ता फर्म को चेतावनी देते हुए तीन दिवस में समस्त मरम्मत कार्य पूर्ण कराकर अनुपालन आख्या उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये। बैरल से होकर जाने वाले नालें में सिल्ट पायी गयी जिसे तत्काल मशीन के माध्यम से आर0आर0 विभाग द्वारा साफ कराये जाने के निर्देश दिये गये।

  • बटलर पैलेस बैरल संख्या-20

हैदर कैनाल नाले के बाये तटबन्ध पर स्थापित बटलर पैलेस बैरल संख्या-20 का निरीक्षण किया गया। बाढ़ पम्पिंग स्टेशन पर स्थापित समस्त डीजल पम्प व विद्युत पम्प क्रियाशील पाये गये। बाढ़ पम्पिंग स्टेशन की साफ-सर्फाइ काफी अच्छी पायी गयी। बैरल के आस-पास के क्षेत्र को वृक्षारोपण करते हुए और अधिक साफ-सुथरा व सुन्दर बनाये जाने के निर्देश दिये गये। शहर के अन्दर से बैरल पर आने वाले नाले की सफाई असंतोषजनक र्पाइ गयी, जिसे आर0आर0 विभाग द्वारा तत्काल साफ कराये जाने के निर्देश दिये गये तथा बैरल पर स्थित ट्रांसफार्मर के अन्दर उगी झाड़ियों को लेसा से शट-डाउन प्राप्त करते हुए हटाये जाने के निर्देश दिये गये।

  • बाढ़ पम्पिंग स्टेशन कुकरैल-7

कुकरैल नाले के बाये तटबन्ध पर स्थापित उक्त बैरल का निरीक्षण किया गया। सम्प/पम्प हाउस का निर्माण प्रगतिधीन पाया गया।अवर अभियंता द्वारा अवगत कराया गया कि निर्माणाधीन 4 डीजल पम्पों को स्थापित करते हुए डिलीवरी लाइन डाली जा चुकी है, जिन्हे एन0आर0वी0 द्वारा मात्र जोड़ा जाना शेष है। इस सम्बंध में निर्देश दिये गये कि प्रत्येक पम्प 20जून तक क्रियाशील कर दिये जाये एवं 10 दिवसों में पम्प हाउस की छत की ढर्लाइ अनिवार्य रूप से करा ली जाये साथ ही लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माणाधीन आर0सी0सी0 कलवर्ट डक्ट का कार्य शीघ्र पूर्ण कराये जाने हेतु पृथक से अनुरोध पत्र प्रेषित किये जाने के निर्देश दिये गये।

  • बाढ़ पम्पिंग स्टेशन कुकरैल-3

कुकरैल नाले के बाये तटबन्ध पर स्थापित बाढ़ पम्पिंग स्टेशन कुकरैल-3 का निरीक्षण किया गया। बाढ़ पम्पिंग स्टेशन पर स्थापित समस्त डीजल पम्प व विद्युत पम्प क्रियाशील पाये गये। बाढ़ पम्पिंग स्टेशन की साफ-सर्फाइ की स्थिति संतोषजनक पायी गयी। अभियंत्रण विभाग द्वारा साफ कराये जाने के नाले की सिल्ट के उठान का कार्य प्रगतिधीन पाया गया, जिसे आज ही पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये। नाले के किनारे घूम रहे आवारा पशुओं के विचरण को रोकने हेतु तैनात कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि बैरल के आस-पास कोई भी घुमन्तू जानवर न पाये जाने अन्यथा पम्प संचालनकर्ता एजेंन्सी के विरूद्व कार्यवाही की जायेगी।

  • हार्डिग ब्रिज -1

गोमती नदी के बाये तटबन्ध पर स्थापित हार्डिग ब्रिज-1 के निरीक्षण में बाढ़ पम्पिंग स्टेशन पर स्थापित समस्त डीजल पम्प व विद्युत पम्प क्रियाशील पाये गये। बाढ़ पम्पिंग स्टेशन की साफ-सर्फाइ की स्थिति संतोषजनक पायी गयी। बैरल के पीछे स्थित जलनिगम के सीवेज पम्पिंग स्टेशन पर वहाॅ के कार्यरत कर्मचारी द्वारा बर्नाइ गयी अवैध झोपड़ी को हटाये जाने हेतु जलनिगम विभाग को निर्देशित किया गया एवं साथ ही बगल स्थित नगर निगम की रिक्त भूमि पर तार-बाड़ लगाये जाने हेतु सम्बंधित जोनल नगर अभियंता को भी निर्देशित किया गया। अभियंत्रण विभाग द्वारा साफ कराये गये नालें की स्थिति संतोषजनक पायी गयी।

  • हार्डिग ब्रिज -2

गोमती नदी के बाये तटबन्ध पर स्थापित हार्डिग ब्रिज-2 के निरीक्षण में बाढ़ पम्पिंग स्टेशन पर स्थापित समस्त डीजल पम्प व विद्युत पम्प क्रियाशील पाये गये। बाढ़ पम्पिंग स्टेशन की साफ-सर्फाइ की स्थिति संतोषजनक पायी गयी। अभियंत्रण विभाग द्वारा साफ कराये गये नाले की स्थिति संतोषजनक पायी गयी। गोमती की तरफ जाने वाले बैरल पर तत्काल जाली लगाये जाने के निर्देश दिये गये। सिंर्चाइ विभाग द्वारा गोमती नदी की तरफ नाला सर्फाइ का कार्य नहीं किया गया है, जिस हेतु सिंर्चाइ विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए सर्फाइ सहित अन्य समस्त कार्यो को पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये।

उक्त के अतिरिक्त नगर क्षेत्र के समस्त बाढ़ पम्पिंग स्टेशनों को 20 जून 2020 से पूर्व पूर्ण रूप से क्रियाशील किये जाने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण में अधिशासी अभियंता, बाढ़, नगर अभियंता, जोन-3 व जोन-7, सहायक अभियंता व अवर अभियंता (बाढ़) तथा कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थिति थे।