आर्य टीवी डेस्क। यूपी के मुजफ्फरनगर में 6 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई है ये पंजाब और हरियाणा से पैदल बिहार जा रहे थे। मजदूरों को बस ने कुचल दिया। इससे पहले रेल की पटरी पर मजदूरों की जान गई थी।
मुजफ्फरनगर—सहारनपुर हाइवे पर यह घटना हुई। हादसे में 4 मजदूर गंभीर हैं। दो को मेरठ भेजा गया है, जिनकी हालत ज्यादा गंभीर है। मजदूरों को ले जा रहे ट्रक में बस ने टक्कर मारी है।
वहीं मध्यप्रदेश के गुना में 8 मजदूरों की मौत हो गई है। 36 से ज्यादा मजदूर घायल हो गए हैं। भीषण सड़क हादसे में इनकी भी जान गई है। मजदूर महाराष्ट्र से यूपी जा रहे थे। ये सभी कंटेनर में सवार थे। कंटेनर और बस की आपस में टक्कर हो गई।
आपको बता दें कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हालही में माल गाड़ी ने मजदूरों को कुचल दिया था।