मुंबई में डॉक्टर को कोरोना, 20 दिनों से नहीं आ रहे थे ड्यूटी

# ##

मुंबई के भयकुला में एक डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वह 20 दिनों से ड्यूटी पर नहीं थे। आपको बता दें कि महाराष्ट्र का मुंबई कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। इन सबके बीच कोरोना वारियर्स भी प्रभावित हो रहे हैं। यहा 19000 के पार कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। 700 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।

इससे पहले मुंबई की सबसे बड़ी जेल में भी कई लोगों को कोरोना हुआ था। कोरोना वारियर्स का इस तरह से चपेट में आना सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है।