(www.arya-tv.com) कोरोना वायरस के चलते देश में लॉकडाउन लागू है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स तरह तरह के काम करके अपना टाइम पास कर रहे हैं। इस बीच दिग्गज एक्टर अनिल कपूर अपनी बॉडी पर काम कर रहे हैं। 63 साल के अनिल में खूब पसीना बहा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें वह अपने बाइसेप्स फ्लॉन्ट करते नजर आए थे। अब उनकी इन तस्वीरों पर बेटी रिया कपूर ने कमेंट किया है।
रिया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनिल कपूर की ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, ‘कहीं ये लॉकडाउन खत्म होते-होते दोबारा 25 साल का ना हो जाए। उनके इस कमेंट को बहुत पसंद किया जा रहा है।
अनिल के वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछली बार वह फिल्म पागलपंती में नजर आए थे। इसमें उन्होंने उर्वसी रौतेला, अरशद वारसी, जॉन अब्राहम और पुलकित सम्राट जैसे सितारों के साथ काम किया था। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।