लखनऊ।(www.arya-tv.com) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ने शनिवार को कुछ राहत की सांस ली। हांलाकि, एक रिपीट टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव बताया गया है। अब तक 204 कोरोना पॉजिटिव मरीज हो चुके हैं। वहीं, सीतापुर के बिसवां क्षेत्र के रामाभारी मस्जिद में पिछले दिनों मिले जमातियों में तीन और संक्रमित पाए गए हैं।
इन लोगों को खैराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कोविड-19 वार्ड में एडमिट कराने की तैयारी शुरू की गई है। उधर, सुल्तानपुर जिले के खैराबाद के मदरसा इस्लामिया एक टीचर की रिपोर्ट कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। उन्हें इलाज के लिए कुड़वार स्थित एल-1 हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है। अन्य लोगों की रिपोर्ट भी जल्द जारी हो जाएगी। शिक्षक के परिवार को भी क्वारंटाइन किया जाएगा।
सीतापुर के बिसवां क्षेत्र के रामाभारी मस्जिद में पिछले दिनों मिले जमातियों में तीन और संक्रमित पाए गए हैं। बिसवां एसडीएम सुरेश कुमार ने बताया कि संबंधित लोगों को दूसरे सैंपल की जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जबकि इससे पहले इन लोगों की पहली जांच 4 अप्रैल को कराई गई थी। जिसमें वह निगेटिव पाए गए थे। संबंधित तीनों जमाती दिल्ली निजामुद्दीन मरकज से लौटकर क्षेत्र में धर्म प्रचार प्रसार के लिए आए थे। फिलहाल यह बिसवां कस्बे के एल्पिस ग्लोबल स्कूल में क्वॉरेंटाइन है। इन लोगों को खैराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कोविड-19 वार्ड में एडमिट कराने की तैयारी शुरू की गई है।
एक और कोरोना पॉजिटिव, सुल्तानपुर में संख्या पहुंची तीन
सुल्तानपुर के जामे इस्लामिया मदरसा खैराबाद के शिक्षक को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। वह 10 सूडानी नागरिक, तीन भारतीय अनुवादक व दो सहायक के संपर्क में थे। खैराबाद में एक सूडानी नागरिक के पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसके संपर्क में आये 32 लोगों को फ़रीदीपुर स्थित केएनआईएमटी में बनाए गए क्वारंटाइन रखा गया था। सीएमओ डॉ सीबीएन त्रिपाठी ने बताया की 23 अप्रैल की देर रात कुल 32 लोगों का ब्लड सैंपल भेजा गया था।
24 अप्रैल की देर रात 14 लोगों की रिपोर्ट लखनऊ एसजीपीजीआइ से जारी की गई, जिसमे 13 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। खैराबाद के मदरसा इस्लामिया एक टीचर की रिपोर्ट कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया। उन्हें इलाज के लिए कुड़वार स्थित एल-1 हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है। अन्य लोगों की रिपोर्ट भी जल्द जारी हो जाएगी। शिक्षक के परिवार को भी क्वारंटाइन किया जाएगा। जिले में अब तीन कोरोना पॉजीटिव हो गए है।
बता दें, बीते दिन शुक्रवार को कोरोना ने फिर विकराल रूप दिखाया। एक ही दिन में 19 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें दिल्ली के छह जमाती शामिल हैं। पीड़ितों में नौ माह का बच्चा भी है, जो प्रदेश का सबसे कम उम्र का पीड़ित है। हेल्थ टीम ने 285 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए थे। इन्हें जांच के लिए किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) भेजा। यहां लैब में हुई जांच के बाद 17 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। वहीं, दो किडनी रोगी चंदन अस्पताल में भर्ती किए गए। गुरुग्राम की निजी लैब में दोनों मरीजों में वायरस की पुष्टि हुई। इन मरीजों को पीजीआइ शिफ्ट कराया गया। इसके बाद चंदन अस्पताल में मरीजों की भर्ती बंद कर दी गई। राजधानी में कोरोना पीड़ित मरीजों की संख्या 204 पहुंच गई है। हालांकि, बढ़ती संख्या के साथ संकट इस बात का भी गहरा रहा है कि कोरोना अब हर उम्र को चपेट में ले रहा है। फिर चाहे बुजुर्ग हों या युवा और बच्चे।
लखनऊ के बिरहाना में केबल ऑपरेटर में गुरुवार को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। वहीं, शुक्रवार को उसी परिवार के सात लोगों में वायरस होने पर खलबली मच गई। इसी परिवार में नौ माह का बच्चा भी संक्रमण की चपेट में आ गया। यह यूपी में सबसे कम उम्र का मरीज है। इससे पहले गोमती नगर निवासी महिला डॉक्टर को ढाई वर्षीय बच्चे में कोरोना पाया गया था।
शुक्रवार को राजधानी के रामसागर मिश्र 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय से 22 कोरोना मरीजों को स्वस्थ करके उनके घर भेज दिया गया। इससे पहले राजधानी में 17 मरीज और ठीक किए जा चुके हैं। इस प्रकार कोविड-19 के प्रकोप से बाहर आने वाले मरीजों की कुल संख्या 39 हो गई है।
गुरुवार को राजधानी में भर्ती मरीजों की संख्या 185 रही। वहीं, शुक्रवार को 19 नए मरीज मिलने से आंकड़ा 204 पहुंच गया। इनमें लखनऊ निवासी संक्रमित मरीजों की संख्या 126 है। इसके अलावा सहारनपुर के 26, असम के 17, राजस्थान के 10, दिल्ली के 16, झारखंड के एक, अंडमान का एक मरीज है।