मरकज में शामिल हुए थे रोहिंग्या, छापेमारी से पहले हो गए थे फरार

# ## National

नई दिल्ली। निजामुद्दीन मरकज में हुए कार्यक्रम में कई रोहिंग्या मुसलमान भी शामिल हुए थे। खुफिया विभाग को इसकी जानकारी हुई है। हालांकि छापेमारी से पहले ही ये सभी मौके से फरार हो गए। मरकज में शामिल रोहिंग्या मुसलमानों को खोजने का आदेश जारी किया गया है।

वहीं इस पूरे आतंक के पीछे रहे मौलाना साद के कई अकाउंट का पता चला है। इतना ही नहीं मौलाना के रिश्तेदारों के अकाउंट से करोड़ों रुपए का लेन-देन हुआ है। इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है। क्वारंटाइन पीरियड खत्म होने के बाद मौलाना साद की गिरफ्तारी हो सकती है।

रोहिंग्या मुसलमानों की खोज कर स्क्रीनिंग करने की बात कही जा रही है।