- 4 अप्रैल को भी 47,631 जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया गया
- शहर में सफाई कार्य व सैनीटाइजेशन कार्य लगातार जारी
- जलकल महाप्रबंधक एस.के.वर्मा सहित अन्य लोगों ने अन्नदा ग्रेन बैंक में सहयोग किया
- स्वयं सेवी संस्था स्वामी सत्संग व्यास,अक्ष्यपात्र फाउंडेशन ने लंच पैकेट में सहयोग किया
- जरूरमंदों को भोजन,शहर की सफाई व सैनीटाइजेशन कार्य लगातार जारी—नगर आयुक्त
(www.arya-tv.com)कोरोना वायरस (कोविड-19) की रोकथाम हेतु लाॅकडाउन के दौरान शहर में सफाई एवं सैनीटाजेशन का कार्य कराया जा रहा है। इस लाॅकडाउन अवधि में निराश्रितो को भोजन की समस्या को देखते हुए नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा 10 कम्युनिटी किचेन स्थापित किये गये है। नगर निगम के इन कम्युनिटी किचेन द्वारा आज 47631 लंच पैकेट सम्पूर्ण शहर में वितरित किए गये है। स्वयं सेवी संगठन राधा स्वामी सत्संग व्यास, अक्ष्यपात्र फाउंडेशन व अन्य द्वारा लगभग 15000 लंच पैकेट वितरित कराये गये। उपरोक्त के अतिरित मेट्रो रेल कार्पोरेशन के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित डिपो में कम्युनिटी किचेन से आज 1500 लंच पैकेट तैयार कर वितरित किए गए।

कम्युनिटी किचेन हेतु एच.डी.एफ.सी. बैंक में अन्नदा नाम से खोले गये खाता संख्या 50100339307500 (आई.एफ.एस.सी – एच.डी.एफ.सी.0000078) में सहायता धनराशि प्राप्त की जा रही है जिसमें आज मा. पार्षद अरुण तिवारी के सहयोग से मेसर्स के.एम. शुगर मिल्स द्वारा रु. 21,000, मेसर्स शिवांश कान्स्ट्रक्शन द्वारा 29,000, मेसर्स एच.पी. इंटरप्राइजेज द्वारा रु. 5,100 का धनराशि अन्नदा खाते में जमा करायी गयी। नगर निगम लखनऊ के जलकल विभाग के महाप्रबंधक एस.के. वर्मा द्वारा अन्नदा हेतु रु. 50,000 की चेक व 40,000 नगद धनराशि से सहयोग किया।

अपील की गयी उक्त अन्नदा बैंक खाते एवं अन्नदा ग्रेन खाता में अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करें।