- नगर निगम में सैनीटाइजेशन द्वार की स्थापना
- 3 अप्रैल को भी 47,735 जरूरतमंदो को भोजन उपलब्ध कराया गया
- भोजन वितरण के साथ आलगबाग व कैसरबाग में बस स्टेशनों को सैनीटाइज किया गया
(www.arya-tv.com)कोरोना वायरस (कोविड-19) की रोकथाम हेतु लाॅकडाउन के दौरान शहर में सफाई एवं सैनीटाजेशन का कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में आज परिवहन विभाग की सार्वजनिक बसो के सैनीटाइजेशन का कार्य कराया गया। इस सैनीटाइजेशन कार्य में आलमबाग एवं कैसरबाग बस स्टेशन पर खड़ी बसों को नगर निगम की विभिन्न टीमों द्वारा सोडियम हाईपोक्लोराइट के घोल के स्प्रिंकल द्वारा सैनीटाइज कराया गया।
नगर निगम लखनऊ लालबाग स्थित मुख्यालय में आने-जाने वाले व्यक्तियों को सैनीटाइज कराने हेतु केबिन वे सैनीटाइजेशन की स्थापना मुख्य द्वार पर की गयी। इस केबिन-वे में 2 स्प्रे लगे हुए है जिसमें से व्यक्ति को मास्क व ग्लव्स पहनकर 10 सेकेंड में गुजरना होता है। केबिन-वे में गुजरने से होने वाले स्प्रे से व्यक्ति पूर्ण रूप से सैनीटाइज हो जाता है।
लाॅकडाउन अवधि में मजदूर, रिक्शा चालक, झुग्गी/झोपड़ियो के निवासी इत्यादि निराश्रितो को भोजन की समस्या को देखते हुए नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा जोनवार कम्युनिटी किचन स्थापित किया गया है। इस सामुदायिक रसोई में अधिकारियो/कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं व विभिन्न सम्मानित नागरिकगण से प्राप्त हो रही सहयोग धनराशि व सामग्री एकत्रित कर जिसमें निर्मित भोजन को क्षेत्रों में निराश्रित व जरूरतमंद व्यक्तियों को उपलब्ध कराया जा रहा है। इस कार्य हेतु एच.डी.एफ.सी. बैंक में अन्नदा नाम से खोले गये खाता संख्या 50100339307500 (आई.एफ.एस.सी – एच.डी.एफ.सी.0000078) में सहायता धनराशि प्राप्त की जा रही है।
नगर आयुक्त डाॅ. इन्द्रमणि द्वारा एवं समस्त नगर निगम के अधिकारी यथा अपर नगर आयुक्त, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, जोनल अधिकारियों द्वारा भोजन वितरण में सहयोग किया गया। दैनिक मजदूर/झुग्गी/नराश्रितों को नगर निगम लखनऊ द्वारा नगर निगम कल्याण मण्डप जियामऊ में5970,आवास विकास कल्याण मण्डप मिनी स्टेडियम राजाजीपुरम में 4450,निगम कल्याण मण्डपए महानगर में 6645,जानकीपुरम प्रथम वार्ड स्थित गौशाला में 1550,एल0डी0ए0 सामुदायिक केन्द्र विराट खण्ड गोमतीनगर में 4800,नगर निगम कल्याण मण्डप आनन्द नगर सी0एम0एस0 के सामने 2700,एल0डी0ए0 सामुदायिक केन्द्र चैक यलोहिया पार्क में 11750,आवास विकास सामुदायिक केन्द्र ए.ब्लाक इन्दिरा नगर में 4195,नगर निगम कल्याण मण्डप औरंगाबाद बंगला बाजार रोड निकट रेलवे क्रासिंग में 5675 जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया गया। कुल मिलाकर 47,735 को खाने के पैकट वितरित किये गये।
साथ ही नगर आयुक्त व सीएफओ ने अपील की है कि लोग अन्नदा बैंक खाते एवं अन्नदा ग्रेन खाता में अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करें।