नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक बार फिर देश को संबोधित किया। 2 हफ़्तों में चौथी बार प्रधानमंत्री ने देश को संबोधित किया है।
क्या कहा मोदी ने
आज देश के करोङों लोग घरों में हैं, वह सोच रहे हैं अभी कितने दिन घरों में रहना होगा। पीएम ने कहा कि जनता ईश्वर का रूप होती है। देश ने अभूतपूर्व सहयोग दिया हैं। आपकी सामूहिकता चरितार्थ हो रही है।
मोदी ने कहा कि 5 अप्रैल रविवार को माँ भारती का स्मरण कीजिये, 130 करोड़ देशवासियों के बारे में सोचिए। प्रकाश की ताकत का परिचय कराना है। रविवार को रात 9 बजे मैं आपके 9 मिनेट चाहता हूं। घर की लाइट बुझाकर मोमबत्ती, टार्च या दिया जरूर जलाएं। जब हर कोई दिया जलाएगा तो उस प्रकाश से यह साबित हो जाएगा कि हम सब मिलकर कोरोना से लड़ रहे हैं।
पीएम ने कहा कि किसी को इकठ्ठा नहीं होना है। सोशल डिस्टेंसिंग को तोड़ना नहीं है।
