मुख्यमंत्री को परिवहन निगम की ओर से 2.47 करोड़ रु0 का चेक भेंट

# ## Health /Sanitation Lucknow

(www.arya-tv.com)उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आज यहां उनके सरकारी आवास पर प्रमुख सचिव परिवहन राजेश कुमार सिंह तथा यू0पी0एस0आर0टी0सी0 के एम0डी0 राजशेखर ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यू0पी0एस0आर0टी0सी0) की ओर से 2.47 करोड़ रुपये का चेक ‘मुख्यमंत्री पीड़ित सहायता कोष’ के लिए भेंट किया।
मुख्यमंत्री ने कोविड-19 से उत्पन्न हुई स्थिति के मद्देनजर प्रदेशवासियों से आर्थिक मद्द का आह्वान किया है। इसी क्रम में यू0पी0एस0आर0टी0सी0 के सभी नियमित कर्मचारियों ने अपने एक दिन के वेतन का ‘मुख्यमंत्री राहत कोष’ में स्वैच्छिक योगदान किया है।