प्रमुख सचिव नगर विकास ने नगर निगम के कम्युनिटी किचन का निरीक्षण किया

Health /Sanitation Lucknow
  • 31 मार्च को भी 43,769 जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया गया
  • नगर निगम की अपील ‘अन्नदा ग्रेन बैंक’ में दान करें खाता संख्या
  • HDFC BANK ANNADA (GRAIN BANK) NAGAR NIGAM NIDHI  A/C no.50100339307500 ,IFSC CODE HDFC0000078
  • शहर के कई लोगों ने कोरोना संकट से लड़ने के ​लिए आगे आये जिसमें दो पार्षदों अजय दीक्षित व कमलेश सिंह ने पहल की है और अन्नदा में दान किया है
  • जोन 6 की जोलन अधिकारी अम्बी बिष्ट ने 51 हजार की सहायता की
  • आ​शियाना परिवार ने भी 1लाख 75हजार की सहायता प्रदान की
  • जागृत वेलफेयर सोसाइटी ने भी कच्चा माल की सहायता की
  • जल निगम के परियोजना प्रबंधक राजेश कुमार द्वारा 50851 रू की सहायता की गयी
  • CIPET इंस्टिट्यूट ऑफ प्लास्टिक टेक्नोलॉजी द्वारा भी 5 लाख की सहायता की गयी

(www.arya-tv.com)कोरोना वायरस (कोविड-19) की रोकथाम हेतु लाॅकडाउन के दौरान शहर में सफाई एवं सैनीटाजेशन का कार्य कराया जा रहा है। इस लाॅकडाउन अवधि में मजदूर, रिक्शा चालक, झुग्गी/झोपड़ियो के निवासी इत्यादि निराश्रितों को भोजन की समस्या को देखते हुए नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा स्वयं के प्रयासो से धनराशि व सामग्री एकत्रित कर जोनवार कम्युनिटी किचन स्थापित किया गया है जिसमें निर्मित भोजन को क्षेत्रों में निराश्रित व जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन के पैकेट वितरित कराये जा रहे है। इस कार्य हेतु अन्नदा नाम से खोले गये खाते में सहायता धनराशि प्राप्त की जा रही है तथा अन्नदा ग्रेन बैंक के माध्यम से को भोजन व खाद्यान्न उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

इसके साथ ही प्रमुख सचिव, नगर विकास द्वारा जोन-4 व जोन-8 के कम्युनिटी किचन का निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षक में नगर आयुक्त डॉ.इन्द्रमणि त्रिपाठी, नगर अभियंता व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहें। इसके अतिरिक्त नगर आयुक्त डाॅ. इन्द्रमणि  द्वारा एवं समस्त नगर निगम के अधिकारी अपर नगर आयुक्त, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी म​हामिलिंद लाल, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ राव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह, जोनल अधिकारियों नगर अभियंता जैदी द्वारा भोजन वितरण में सहयोग किया गया। सम्पूर्ण शहर में कम्युनिटी किचेन से निगम कल्याण मण्डप जियामऊ में 6100,आवास विकास कल्याण मण्डप मिनी स्टेडियम राजाजीपुरम 4000, नगर निगम कल्याण मण्डप महानगर 5550,जानकीपुरम प्रथम वार्ड स्थित गौशाला 4400,एल0डी0ए0 सामुदायिक केन्द्र विराट खण्ड गोमतीनगर 1500,नगर निगम कल्याण मण्डप आनन्द नगर यसी0एम0एस0 के सामने 2400,एल0डी0ए0 सामुदायिक केन्द्र चैक यलोहिया पार्क 10275,आवास विकास सामुदायिक केन्द्र ए.ब्लाक इन्दिरा नगर 4384,नगर निगम कल्याण मण्डप औरंगाबाद बंगला बाजार रोड, निकट रेलवे क्रासिंग 5160 जरूरतमंदों को लैंच के पैकट उपलब्ध कराये गये जिसमें कुल मिलाकर 43 हजार लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया।

नगर निगम की अपली कोरोना संकट में जरूरमंदों की मदद करें सहयोग के​ लिए अन्नदा ग्रेन बैंक में दान करें

अपील की गयी उक्त अन्नदा बैंक खाते एवं अन्नदा ग्रेन खाता में अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करें।

HDFC BANK ANNADA (GRAIN BANK) NAGAR NIGAM NIDHI  A/C no.50100339307500 ,IFSC CODE HDFC0000078

अन्नदा बैंक खाते में सहायता के लिए लोग आगे आये नगर आयुक्त ने सराहना की

इं पंकज भूषण द्वारा निम्न की जानकारी प्रदान की गयी जिसने अन्नदा ग्रेन बैंक हेतु सहायता प्रदान की
1—अन्नदा ग्रेन बैंक हेतु आज आशियाना परिवार लखनऊ द्वारा ₹175000 की धनराशि नगर निगम को उपलब्ध कराई गई इसके अतिरिक्त आशियाना परिवार द्वारा अपने सदस्यों के सहयोग से 500 लंच पैकेट एवं 20 लीटर दूध की व्यवस्था प्रतिदिन अलग से की गई है

2—आज जागृति वेलफेयर सोसायटी द्वारा उक्त नगर निगम के कम्युनिटी किचन हेतु एक बोरी आटा, एक टीन रिफाइंड व सब्जियां तथा एक हजार रुपया दान दिया गया।
3—जोनल अधिकारी महोदया के द्वारा अन्नदा ग्रेन बैंक के लिए रू ५१००० का चेक सहायता राशि के रूप में नगर आयुक्त महोदय को दिया गया।
4—उत्तर प्रदेश जल निगम के परियोजना प्रबंधक राजेश कुमार द्वारा भी अन्नदाता हेतु रुपया 50851 की धनराशि उपलब्ध कराई गई।

5—सिपेट इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर डॉ० संदेश कुमार जैन ने महापौर से बात कर 5 लाख की सहायता प्रदान की। जिसमें उनके प्रतिनिधि के रूप में डॉ यू०पी० सिंह जी (मुख्य प्रबंधक-सिपेट), नितेश जैन जी (प्रशासनिक अधिकारी-सिपेट) एवं जसराम सिंह (तकनीकी विशेषज्ञ) द्वारा महापौर को चेक भेंट किया।

6—शहर के दो पार्षद भी इस मुहिम में आगे आये हैं जिसमें अजय दीक्षित व कमलेश सिंह ने अन्नदा ग्रेन बैंक में जरूरतमंदों के लिए सहयोग किया है
इन सभी का नगर आयुक्त डॉ.इन्द्रमणि और सीएफओ महा​मिलिंद ने आभार जताया है

जोलन 6 अम्बी बिस्ट द्वारा नगर आयुक्त डॉ.इन्द्रमणि को सहायता राशि प्रदान करते हुए
सिपेट इंस्टिट्यूट के प्रतिनिधि डॉ यू.पी.सिंह द्वारा महापौर को सहायता राशि प्रदान करते हुए